By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
खेल-कूद

वैभव सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले ने ऐसा क्या कह दिया जो JDU के संजय झा को पसंद नहीं आया?

Amit Dubey
Last updated: April 11, 2026 4:14 pm
By Amit Dubey 43 Views
Share
3 Min Read
वैभव, सूर्यवंशी, JDU, संजय झा, कुंबले, नाराजगी
SHARE

बिहार के समस्तीपुर का वैभव सूर्यवंशी। 15 साल का यह बिहारी बच्चा अब किसी परिचय का मोहताज नहीं। भारत के इस उभरते विस्फोटक ओपनर ने अपने छोटे से करियर में पहली ही गेंद से बॉलरों की लाइन लेंथ इस कदर बिगाड़ी है कि आज पूरे विश्व में उसका डंका बजने लगा है। बिहार के इस वैभव ने बेहद कम समय में हर किक्रेट प्रेमी के जेहन में अपना नाम बसा लिया है। आईपीएल में वैभव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जोश हेजलवुड सरीखे विश्व के दिग्गज गेंदबाजों की भी लाइन लेंथ बिगाड़ दी है। वैभव की इस फॉर्म पर उन्हें टीम इंडिया में एंट्री कराने की मांग हो रही है। लेकिन दिग्गज भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ऐसा नहीं मानते। उनके लिए वैभव की उम्र के हिसाब से उनका राष्ट्रीय टीम में चयन थोड़ी जल्दबाजी होगी। अब कुंबले के इस बयान पर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देकर कहा कि वो इस तर्क को नहीं मानते।

Contents
कुंबले की बात संजय झा को क्यों नापसंद?कुंबले ने वैभव सूर्यवंशी पर क्या कहा था?
- Advertisement -

कुंबले की बात संजय झा को क्यों नापसंद?

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अनिल कुंबले के तर्कों से नाखुशी जाहिर करते हुए लिखा कि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इसी तरह फुटबॉल के महान खिलाड़ी पेले और लियोनेल मेसी ने भी 16 साल की उम्र में ब्राजील और बार्सिलोना टीम से खेलना शुरू किया। बोरिस बेकर ने भी 17 साल की उम्र में विंबलडन जीत लिया था। माइकल फेल्प्स ने 15 साल की उम्र में 2000 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। ऐसे कई उदाहरण दुनिया में मौजूद हैं। ऐसे में यह कहना कि बेहद प्रतिभाशाली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का भारत के लिए डेब्यू टालना चाहिए या जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, ठीक नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के तर्क और उपलब्ध सबूतों दोनों उनके बयानों के खिलाफ है क्योंकि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता।

कुंबले ने वैभव सूर्यवंशी पर क्या कहा था?

वैभव सूर्यवंशी के इंडिया टीम में शामिल करने के प्रश्न पर भारत के पूर्व कोच और खिलाड़ी अनिल कुंबले ने कहा थी कि वैभव को टीम में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। सभी उनकी प्रतिभा को देख चुके हैं। उन्हें ज्यादा देर तक रोक पाना कठिन होगा। अपेक्षाओं के अत्यधिक दबाव से सूर्यवंशी पर अनावश्यक दबाव बनेगा। अभी उनके पास बहुत समय है क्योंकि 10 साल बाद भी वह महज 25 साल के ही होंगे। ऐसे में उनके खेल के और निखरने का इंतजार करना ज्यादा बेहतर होगा।

TAGGED: JDU, कुंबले, नाराजगी, वैभव, संजय झा, सूर्यवंशी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन
बिहारी समाज
नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक
बिहारी समाज
झूठ, फरेब और फंदा! नवादा में नर्स की कहानी खत्म, जिस प्रेमी को दुनिया से छुपाया उसी की दहलीज पर मिला शव
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन
बिहारी समाज
नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक
बिहारी समाज
झूठ, फरेब और फंदा! नवादा में नर्स की कहानी खत्म, जिस प्रेमी को दुनिया से छुपाया उसी की दहलीज पर मिला शव
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन

नवादा : जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन…

By Swatva
बिहारी समाज

नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक

-निर्वाचन तिथि का किया निर्धारण नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग…

By Swatva

झूठ, फरेब और फंदा! नवादा में नर्स की कहानी खत्म, जिस प्रेमी को दुनिया से छुपाया उसी की दहलीज पर मिला शव

नवादा : जिले के नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर मोहल्ले में…

By Swatva
बिहारी समाज

सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल

नवादा : जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार तब सवालों के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?