By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

पटना में उर्दू-बांग्ला TET अभ्यर्थियों ने JDU दफ्तर घेरा, पुलिस से झड़प

Amit Dubey
Last updated: September 3, 2025 1:00 pm
By Amit Dubey 625 Views
Share
3 Min Read
उर्दू, TET, घेराव, पुलिस, झड़प, JDU, दफ्तर, अभ्यर्थी
SHARE

राजधानी पटना में आज बुधवार को उर्दू और बांग्ला टीईटी अभ्यर्थियों ने जदयू कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। इन अभ्यर्थियों का कहना था कि वो पिछले 10 सालों से रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। ये अभ्यथी पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। बीते दस वर्षों से अपने रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे इन अभ्यर्थियों को सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। इसी से हताश होकर आज अभ्यर्थियों ने आज जदयू कार्यालय का घेराव करने की ठानी। बताया गया कि प्रदर्शनकारी अपने हाथों में जहर की शीशियां लेकर जदयू दफ्तर पहुंचे थे।

- Advertisement -

10 वर्षों से लंबित रिजल्ट जारी करने की मांग

प्रदर्शन में शामिल उर्दू और बांग्ला टेट अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि अब भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पार्टी कार्यालय के बाहर ही अपनी जान दे देंगे। इसके बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया और सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जदयू कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया। जदयू दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।इधर अभ्यर्थियों की शिकायत है कि वे 2012 से अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। लगभग 12 हजार उम्मीदवारों का रिजल्ट पहले घोषित किया गया था और उनमें से कई को पास घोषित किया गया था। लेकिन कुछ ही समय बाद परिणाम को अमान्य कर सभी उम्मीदवारों को फेल घोषित कर दिया गया। इस फैसले ने अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार बार-बार रिजल्ट जारी करने की बात करती रही है, लेकिन व्यवहार में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। दस साल का यह लंबा इंतजार उनके करियर और जीवन को प्रभावित कर चुका है। वे मानते हैं कि सरकार और संबंधित विभाग केवल समय निकालते रहे हैं और अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है।
बताया जाता है कि करीब तीन साल पहले बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सरकारी वकील से इस मामले पर कानूनी राय मांगी थी। उस राय में स्पष्ट रूप से उम्मीदवारों के पक्ष में निर्णय आया था। इसके बाद शिक्षा विभाग के निदेशक ने भी पांच फीसदी कट-ऑफ कम कर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। लेकिन इन तमाम प्रक्रियाओं के बावजूद अभी तक परिणाम जारी नहीं किया जा सका है।

TAGGED: JDU दफ्तर, TET अभ्यर्थी, उर्दू-बांग्ला, घेराव, झड़प, पुलिस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
बिहारी समाज

TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत

राजधानी पटना में आज बुधवार को शिक्षक भर्ती की TRE-4 परीक्षा का…

By Amit Dubey
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?