By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

चिराग की सांसद वीणा देवी के दो-दो वोटर ID, तेजस्वी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती

Amit Dubey
Last updated: August 14, 2025 12:50 pm
By Amit Dubey 294 Views
Share
3 Min Read
दो वोटर ID, वीणा देवी, सांसद, तेजस्वी, चिराग, चुनाव आयोग
SHARE

बिहार में SIR पर सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नए खुलासे कर रहे हैं। अब उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से सवाल भी पूछा कि क्या सांसद को भी नोटिस भेजा जाएगा और क्या उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी? तेजस्वी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की तरह लोक जनशक्ति पार्टी से वैशाली की सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग अलग EPIC नंबर – 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और EPIC नंबर- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट हैं।

- Advertisement -

इतना ही नहीं, तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि सांसद वीणा देवी के पति और JDU के विधान पार्षद दिनेश सिंह के पास भी दो—दो वोटर कार्ड हो सकता है। तेजस्वी ने आगे कहा कि इन दो अलग-अलग EPIC नंबर कार्ड में सांसद वीणा देवी की दो अलग-अलग उम्र भी दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीणा देवी ने भी SIR में दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे। ऐसे में स्पष्ट है कि मतदाता सूची के हालिया पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे। अब ऐसे में यह जांच होनी चाहिए कि इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि सांसद वीणा देवी ने ख़ुद हस्ताक्षर किया।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग को यह देश को बताना चाहिए कि मतदाता पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में सांसद वीणा देवी के दो अलग अलग EPIC नंबर के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग उम्र के साथ दो अलग अलग वोटर कार्ड कैसे बन गए? क्या यह चुनाव आयोग द्वारा भाजपा और जदयू नीत 𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है? क्या चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी का ट्रोल आयोग बन चुका है? क्या चुनाव आयोग इनका फैक्ट चेक कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?

TAGGED: चिराग, चुनाव आयोग, तेजस्वी, दो वोटर ID, वीणा देवी, सांसद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?