By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत

Amit Dubey
Last updated: March 18, 2026 4:45 pm
By Amit Dubey 37 Views
Share
5 Min Read
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
SHARE

राजधानी पटना में आज बुधवार को शिक्षक भर्ती की TRE-4 परीक्षा का विज्ञापन निकालने और यूजीसी के नए नियमों को कैंपस में लागू करने की मांग को लेकर अलग—अलग छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में स्टूडेन्ट सड़क पर उतरे। इस दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प भी हो गई जिस दौरान 7 छात्रों को हिरासत में लिया गया। एक तरफ जहां एसएफआई और आईसा जैसे वाम छात्र संगठनों के बैनर तले विद्यार्थियों ने यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। वहीं दूसरी तरफ आज बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले हजारों उम्मीदवारों ने आज पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला। शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (TRE-4) को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता के बीच राजधानी पटना में जुटे छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Contents
पटना कॉलेज से शुरू हुआ छात्रों का मार्चछात्र नेता दिलीप ने नीतीश पर क्या कहा?TRE-4 छात्रों की सरकार से 3 बड़ी मांगपुलिस के साथ झड़प, 7 छात्र हिरासत में
- Advertisement -

पटना कॉलेज से शुरू हुआ छात्रों का मार्च

TRE-4 की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन अविलंब निकालने की मांग कर रहे छात्रों का विरोध मार्च पटना कॉलेज परिसर से शुरू हुआ और BPSC मुख्यालय की ओर बढ़ा। इसमें बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवारों ने भी हिस्सा लिया। हाथों में पोस्टर और तिरंगा थामे छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में, उम्मीदवारों ने आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पोस्टर और बैनर थामे छात्रों को ‘नीतीश कुमार के सम्मान में, बिहार के छात्र और युवा मैदान में’, ‘हमें हमारे अधिकार दो’ और ‘नीतीश के सम्मान में, बिहार की बेटियां मैदान में’ जैसे नारे लगाते देखा गया। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण लेकिन पूरी तरह से व्यवस्थित लग रहा था और छात्र अपने भविष्य को लेकर बेहद गंभीर दिखाई दे रहे थे।

छात्र नेता दिलीप ने नीतीश पर क्या कहा?

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंचों से शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के संबंध में बार-बार आश्वासन दे रहे हैं। शिक्षा विभाग ने भी रिक्तियों की सूची भेज दी है, लेकिन इसके बावजूद, BPSC के कुछ अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं और आधिकारिक अधिसूचना जारी करने में देरी कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि यह सीधे तौर पर मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना और उनका अपमान है। दिलीप ने आगे कहा कि इस देरी से मुख्यमंत्री की सार्वजनिक छवि भी धूमिल हो रही है और छात्रों का भरोसा टूट रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आयोग और सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखी हैं।

TRE-4 छात्रों की सरकार से 3 बड़ी मांग

छात्रों का कहना है कि अभी चर्चा केवल 46,000 से ज़्यादा खाली पदों पर भर्ती की हो रही है, जबकि छात्र मांग कर रहे हैं कि इस संख्या को बढ़ाकर 120,000 पद किया जाए। दूसरी डिमांड परीक्षा की तारीखों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी हेतु एक स्पष्ट और आधिकारिक कैलेंडर तुरंत जारी की है। जबकि तीसरी मांग काउंसलिंग प्रक्रिया परिणाम घोषित होने से पहले ही शुरू करने की है ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या गलत काम की गुंजाइश न रहे। विदित हो कि छात्रों ने आयोग को BPSC भर्ती के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करने के लिए 17 मार्च की रात तक का समय दिया था। जब कल रात तक कोई जानकारी नहीं मिली, तो आज सुबह हजारों छात्र पटना कॉलेज में जमा हो गए और सड़क पर उतर गए। उम्मीदवारों का कहना है कि वे पिछले दो सालों से इस भर्ती अभियान का इंतजार कर रहे हैं और अब वे केवल कोरे आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे।

- Advertisement -

पुलिस के साथ झड़प, 7 छात्र हिरासत में

टीआरई 4 भर्ती की डिमांड कर रही छात्रों की भीड़ पटना कॉलेज से बाहर निकली, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़पें हुईं। हालांकि प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है। उधर वाम छात्र संगठनों के यूजीसी नियमों को लागू करने के समर्थन में निकाली गई रैली में भी छात्रों की पुलिस के साथ थोड़ी झड़प की खबर है। इस दौरान छात्रों की पुलिस के साथ झड़प के इस दौरान 7 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उच्च शिक्षण संस्थानों में यूजीसी नियम लागू कराने की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं ने सरकार से इसे अविलंब लागू करने की डिमांड की है। हिरासत में लिए गए छात्रों में अमर पासवान, गौतम आनंद, सुबोध कुमार, अंबुज पटेल, दीपक और प्रेम शामिल हैं।

TAGGED: TRE 4, UGC नियम, छात्र, पटना, पुलिस, प्रदर्शन, भिड़ंत, विरोध मार्च
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?