By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

टीआरई 4 में 1 लाख से अधिक भर्ती! नोटिफिकेशन चुनाव बाद, सरकार से मिला छात्रों का डेलिगेशन

Amit Dubey
Last updated: October 4, 2025 4:29 pm
By Amit Dubey 798 Views
Share
4 Min Read
टीआरई 4, 1 लाख, पद, भर्ती, नोटिफिकेशन, चुनाव बाद, छात्र डेलिगेशन
SHARE

चुनावी तारीखों के ऐलान से ठीक पहले आज शनिवार 4 अक्टूबर को टीआरई 4 के अभ्यर्थी एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतरे। छात्र टीआरई 4 परीक्षा में फुल सीट पर बहाली निकालने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने कहा कि एक दो दिन में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है जिसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। सरकार ने पूर्व में ही कई दफे 1 लाख से अधिक सीटों पर टीआरई 4 की भर्ती कराने का वादा कर चुकी है। लेकिन अब वह अपने वादे से ​पीछे हटकर महज 26 हजार सीटों पर बहाली निकालने की बात कर रही। यह नाइंसाफी है। इसलिए हमलोग आज सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री से अपनी बात कहना चाह रहे। इसबीच पुलिस ने पटना कॉलेज गेट के पास ही छात्रों के मार्च को रोक दिया। इसपर छात्र वहीं प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद छात्र नेता सौरभ के नेतृत्व में अभ्यर्थियों के एक डेलिगेशन को सरकार से बात करने के लिए ले जाया गया। खबर है कि सरकार ने कहा है कि 1 लाख से अधिक सीटों पर ही भर्ती निकाली जाएगी, लेकिन चुनाव के बाद। यानी यह साफ हो गया कि टीआरई 4 की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अब नवंबर में 20 तारीख के बाद ही निकलेगा।

Contents
छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गयाप्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका
- Advertisement -

छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया

दरअसल, आज शनिवार को पूर्व निर्धारित घोषणा के तहत बड़ी संख्या में टीआरई 4 शिक्षक अभ्यर्थी पटना कॉलेज के गेट पर एकजुट हुए। छात्रों ने भारी बारिश के बीच ही अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद हाथों में बैनर पोस्टर लेकर ये लोग मार्च करते हुए सीएम आवास घेरने के लिए निकले। लेकिन जैसे ही छात्र आगे बढ़े, पुलिस ने पटना कॉलेज के गेट के पास ही उन्हें रोक दिया। आज शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त भी पटना में हैं। इसके साथ ही छात्रों का आंदोलन भी प्रस्तावित था। इसे देखते हुए पूरे पटना में और खासकर कॉलेजों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि नीतीश सरकार ठगने का काम कर रही है। एक लाख 20 हजार पदों पर बहाली निकालने का वादा सरकार ने किया था। लेकिन सिर्फ 26 हजार पदों पर बहाली निकालने की अब बात कर रही है। यह वादा खिलाफी है। आज हम लोग मार्च करते हुए सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री से अपनी बात रखना चाहते थे। लेकिन हमलोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। दो तीन दिनों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। आचार सहिता लगने से पहले हम लोग चाहते हैं कि एक लाख 20 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में बिहार के युवा नीतीश सरकार को सबक सिखा देंगे। वोट का बहिष्कार भी किया जाएगा। बहाली के नाम पर सरकार बेवाकूफ बनाने का काम सरकार को नहीं करने देंगे।

TAGGED: 1 लाख, चुनाव बाद, छात्र डेलिगेशन, टीआरई-4, नोटिफिकेशन, पद, भर्ती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

पत्रकारिता के अभाव में आदिम युग जैसा हाल: प्रवीण बागी

पटना: पत्रकारिता के अभाव में आधुनिक समाज फिर से आदिम युग में…

By Prashant Ranjan
40, सुतली बम, हथुआ हॉस्टल, PU, रेड, बरामद, 7 छात्र, अरेस्ट
अपराध

PU के हथुआ हॉस्टल में पुलिस की रेड, 40 सुतरी बम बरामद…7 छात्र अरेस्ट

पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के हथुआ हॉस्टल में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

By Amit Dubey
दरभंगा, स्कूल, छात्र, मौत, बस, सड़क, गिरा, बवाल, ड्राइवर, फरार
दुर्घटना

दरभंगा में स्कूल बस से गिरा तीसरी कक्षा का छात्र, मौत के बाद ड्राइवर फरार…बवाल

दरभंगा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एक निजी…

By Amit Dubey
लाइब्रेरियन, भर्ती, टली, LET परीक्षा, देरी
बिहारी समाज

अभी नहीं होगी LET परीक्षा, लाइब्रेरियन भर्ती भी टली

बिहार में लगातार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?