By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

तेजस्वी की कार को टक्कर मारने की कोशिश करने वाला अरेस्ट, सुरक्षा में दूसरी बार चूक

Amit Dubey
Last updated: July 10, 2025 1:12 pm
By Amit Dubey 602 Views
Share
2 Min Read
तेजस्वी, बिजली, बिल स्ट्रक्चर, बदलाव, भड़के, सीएम, इस्तीफा, मांगा
SHARE

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कार को टक्कर मारने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। कल तेजस्वी यादव उस वक्त बाल-बाल बच गए थे जब पटना के मरीन ड्राइव पर उनके काफिले में एक गाड़ी ने टक्कर मारने की कोशिश की। तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पटना की सुल्तानगंज थाना पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके पीछे आरोपी का क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव कार्यक्रम के बाद जब अपने आवास पर लौट रहे थे, तभी मरीन ड्राइव के पास जेपी गंगा पथ पर एक तेज रफ्तार कार उनके काफिले के पास आई। कार ड्राइवर ने तेजस्वी के काफिले में अपनी गाड़ी घुसाने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोककर पकड़ लिया। संजोग अच्छा था कि काफिले की किसी गाड़ी को टक्कर नहीं लगी। डेढ़ माह के अंदर दूसरी बार नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में चूक होने से हड़कंप मच गया। इससे पूर्व वैशाली के भगवानपुर और गोरौल के बीच भी मधेपुरा से लौटते समय उनके काफिले की गाड़ी को एक ट्रक से टक्कर लगी थी जिसमें उनके कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

घटना के बाद तेजस्वी अपनी कार में सवार होकर आवास के लिए निकल गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया। इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में चूक को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब तेजस्वी यादव लगातार राज्य सरकार पर हमलावर हैं। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त चालक शराब के नशे में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी का मेडिकल जांच कराए जाने की भी सूचना है। फिलहाल उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

TAGGED: अरेस्ट, कार, टक्कर, तेजस्वी, मरीन ड्राइव, युवक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
तेजस्वी, विधानसभा, राजद, विधायक, भाजपा, विजय सिन्हा
बिहारी समाज

दिल्ली में पिता का इलाज करवा रहे तेजस्वी! राजद विधायक के जवाब पर भाजपा ने ली चुटकी

अगर कल शुक्रवार को भी तेजस्वी यादव विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र…

By Amit Dubey
तेजस्वी, JDU, तंज, खाड़ी युद्ध, मध्यस्थता, विदेश दौरा
देश-विदेश

तेजस्वी पर JDU का गजब तंज, खाड़ी युद्ध खत्म कराने विदेश गए हैं…

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र से लगातार गायब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

By Amit Dubey
पवन सिंह, MLC, आपत्तिजनक, टिप्पणी, पोस्ट, गया, युवक, गिरफ्तार
अपराध

भोजपुरी स्टार और MLC पवन सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गया से गिरफ्तार

भोजपुरी अभिनेता और एमएलसी पवन सिंह तथा उनके परिवार के खिलाफ कथित…

By Amit Dubey
विधानसभा, मानसून सत्र, विपक्ष, हंगामा, तेजस्वी, विदेश दौरा, पलटवार
देश-विदेश

मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का सदन के बाहर हंगामा, तेजस्वी के विदेश दौरे पर सत्तापक्ष का काउंटर अटैक

बिहार विधानमंडल के 5 दिवसीय मानसून सत्र का आगाज आज विपक्ष के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?