आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन राज्यभर में जनसंवाद यात्रा निकालने जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच जाकर विपक्षी एकता का प्रदर्शन और एनडीए सरकार की नाकामियों को उजागर करना है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के बाद महागठबंधन के द्वारा पूरे बिहार में यात्रा निकाली जाएगी। बूथ स्तर तक जनता से सीधा संवाद किया जाएगा।
पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर तीन घंटे चली समन्वय समिति की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि महागठबंधन के द्वारा पूरे बिहार में जनसंवाद यात्रा निकाली जायेगी। इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने मीडिया को यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा रक्षाबंधन के बाद शुरू की जाएगी। इस यात्रा के दौरान बूथ स्तर तक जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। और लोगों को यह भी बताया जायेगा की कैसे नीतीश सरकार के द्वारा कैसे झूठ बोलकर घोटाले, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और वोटर लिस्ट से नाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीँ, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यात्रा में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भी भाग लेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राहुल गाँधी जी से मेरी भी बात हो गई है। उन्होंने यात्रा में शामिल होने पर सहमति दे दी है। इस यात्रा का पूरा रूट और तारीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा। हमलोग बूथ स्तर तक जाकर जनता से सीधे संवाद कर 2025 के चुनाव के लिए माहौल तैयार किया जाए।