पटना : बिहार में लगातार जमींदोज हो रहे पुलों को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगातार सरकार सोशल मीडिया या फिर मीडिया के जरिए हमला बोल रहे हैं। वहीं, NDA के तरफ से भी तेजश्वी यादव को भी जवाब दिया जा रहा है। वहीं, अब तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार पर बोलते हुए शर्म आना चाहिए। उन्हें लोगों को पहले RJD के शासनकाल में बिहार की स्थिति को भी बताना चाहिए।
मालूम हो कि शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए बिहार में NDA की सरकार को घेरने की कोशिश की। जारी वीडियों में छोटे-छोटे क्लीप के जरिए बिहार में पुलों के गिरने की घटना को दिखाया गया है। तेजस्वी ने लिखा, “बिहार में पुल नहीं 𝟏𝟖 वर्षों के सुशासनी भ्रष्टाचार के मीनार गिर रहे है। प्रतिदिन पुल गिरने के मामले में 𝐍𝐃𝐀 सरकार ने 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 & 𝐖𝐨𝐫𝐬𝐭 𝐆𝐨𝐯𝐞𝐫𝐧𝐚𝐧𝐜𝐞 के मामले में विश्वरिकॉर्ड बनाया है। विगत 𝟑 हफ़्तों में अभी तक सिर्फ़ 𝟏𝟕 ही पुल गिरे है। पुलियों के गिरने और धँसने की तो कोई गिनती ही नहीं”।
वहीं, अब इसपर पलटवार करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार पर बोलते हुए शर्म आना चाहिए। आरजेडी के शासनकाल में बिहार भ्रष्टाचार से किस तरह से त्रस्त था, जिसका आरोप अभी भी उनके और उनके परिवार पर लगे। कई आरोप तो साबित भी हुए और कोर्ट द्वारा उस मामले में सजा भी दी गया। इसके बावजूद अगर ये लोग भ्रष्टाचार पर बोलते हैं तो उसे सुनने वाले लोग हंसेगे।