By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

तेजस्वी ने फिर उठाया सृजन घोटाले का सवाल, 5500 करोड़ रुपये का हिसाब कहां?

Amit Dubey
Last updated: August 10, 2026 12:42 pm
By Amit Dubey 13 Views
Share
4 Min Read
सृजन, घोटाला, तेजस्वी, नीतीश, बीजेपी,5500 करोड़
तेजस्वी यादव
SHARE

बिहार के सृजन घोटाले का जिन्न एक बार फिर वोतल से बाहर निकल आया है। करीब 9 साल पहले हुए 5500 करोड़ के इस घोटाले को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 5500 कारोड करोड़ की कथित लूट का अब तक हिसाब नहीं मिला है। सृजन के 5500 करोड़ रुपए डकार कर आज भी इस घोटाले के दुर्जन आराम से घूम रहे हैं और सत्ता सुख भोग रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि 5500 करोड़ रूपये के इस बड़े घोटाले के नौ साल बाद भी राज्य के लोगों को उनकी मेहनत की लूटी गई कमाई का कोई हिसाब नहीं मिला है। इसमें जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाया और कहा कि सत्ता में बैठे बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचाने के लिए पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई।

Contents
करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर किए करोड़ोंBJP की गंगोत्री में दोषियों के पाप धुल गए
- Advertisement -

करीबी लोगों के खातों में ट्रांसफर किए करोड़ों

अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखे एक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सरकारी फंड का सृजन घोटाले में सुनियोजित तरीके से गबन किया गया। आज से ठीक नौ साल पहले बिहार में 5,500 करोड़ रूपये का सृजन घोटाला सामने आया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने सरकारी खजाने से 5,500 करोड़ रूपये अपने सहयोगियों के निजी खातों में ट्रांसफर किए थे। कई वरिष्ठ BJP नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और घोटाले के दोषियों के बीच लेन-देन और करीबी संबंधों के स्पष्ट सबूत होने के बावजूद, जांच एजेंसियों ने मामले को दबा दिया।

BJP की गंगोत्री में दोषियों के पाप धुल गए

केंद्रीय जांच एजेंसियों और सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जांच का इस्तेमाल निष्पक्ष नतीजे तक पहुंचने के बजाय राजनीतिक फायदे के लिए किया गया। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नौ साल बाद भी लूटे गए 5,500 करोड़ रुपये का कोई हिसाब या रिकॉर्ड नहीं है। BJP के भ्रष्टाचार की ‘गंगोत्री’ में डुबकी लगाकर कोई भी अपने सारे पाप धो सकता है। विदित हो कि सृजन घोटाले की शुरुआत बिहार के भागलपुर जिले में मनोरमा देवी द्वारा स्थापित ‘सृजन महिला विकास सहयोग समिति’ नाम की एक NGO से हुई थी। इसका मकसद महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। इस संस्था को चलाने वाले लोगों ने जिला प्रशासन और बैंक अधिकारियों के साथ अपने संबंधों और अपने राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर एक संगठित नेटवर्क बनाया।

इस स्कीम के तहत, जमीन अधिग्रहण, इंदिरा आवास योजना, जिला कल्याण योजनाओं और शहरी विकास विभागों के लिए आवंटित फंड को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय, फर्जी चेक और नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करके सीधे ‘सृजन’ के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इस तरह हड़पे गए सरकारी फंड का इस्तेमाल निजी संपत्ति और रियल एस्टेट खरीदने में किया गया और इसे ब्याज पर भी दिया गया। यह धोखाधड़ी सालों तक चलती रही, लेकिन इस बड़े घोटाले की परतें आखिरकार अगस्त 2017 में खुलीं, जब भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी 270 करोड़ रुपये का सरकारी चेक बाउंस हो गया।

- Advertisement -
TAGGED: 5500 करोड़, घोटाला, तेजस्वी, नीतीश, बीजेपी, सृजन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बिहारी समाज
जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहारी समाज
सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र
बिहारी समाज
शिक्षाविद प्रो. गायत्री कुमारी की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने बांधा शमां
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बिहारी समाज
जीरो टॉलरेंस एरिया में कचरे का अम्बार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहारी समाज
सावन में शिवभक्ति में डूबा नगर, 125 लाख रुद्राक्ष से सजा साहेब कोठी शिव मंदिर बना आस्था का केन्द्र
बिहारी समाज
शिक्षाविद प्रो. गायत्री कुमारी की स्मृति में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, कवियों ने बांधा शमां
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
छात्र, लाठीचार्ज, झारखंड, आंसू गैस, JPSC, पूर्व चेयरमैन, गिरफ्तार
अपराध

रांची में उग्र हुआ छात्र आंदोलन, लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस के गोले दागे…JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर…

By Amit Dubey
SDM, SDPO, वारंट, गैर जमानती, भरत तिवारी, एनकाउंटर, 11 आरोपी, सीजेएम, कोर्ट
अपराध

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में SDM और SDPO समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट

भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आज सोमवार को आरा…

By Amit Dubey
फर्जी, IAS, बारसिंगा, सींग, डोभाल, अंडर कवर, एजेंट, गिरफ्तार
अपराध

IAS की ठाठ और बारसिंगा के सींग रखने वाले डोभाल के अंडर कवर एजेंट की पुलिस ने खोली पोल

खगड़िया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक…

By Amit Dubey
पूर्णिया, बैंककर्मी, पति, हत्या, शिक्षिका, पत्नी
अपराध

पूर्णिया में बैंककर्मी ने बेटे के सामने शिक्षिका पत्नी को गोली से उड़ाया

पूर्णिया में घरेलू विवाद के बाद बच्चों के सामने ही एक बैंककर्मी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?