By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर ब्रजेश जेएनयू के प्रो वी सी नियुक्त

Swatva
Last updated: August 4, 2024 6:11 pm
By Swatva 367 Views
Share
3 Min Read
SHARE

सिवान : प्रख्यात शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी विचारक प्रोफेसर ब्रजेश कुमार पांडे को देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू ) का प्रो. वी. सी.( उप कुलपति) नियुक्त किया गया है। अभी प्रो. ब्रजेश जेएनयू में संस्कृत एवम प्राच्य विद्या अध्ययन संस्थान के डीन के पद पर आसीन है।

- Advertisement -

इसके साथ साथ प्रो. ब्रजेश जेएनयू के कई प्रशासनिक दायित्वों जैसे एचआरडीसी डायरेक्टर, हिंदी माध्यम कार्यान्वयन निदेशालय के निदेशक पद को भी सुशोभित कर रहे हैं। अपने जीवन के 40 वर्षों के अध्यापन कार्य एवम अनुभव से वे अब भारतीय ज्ञान परम्परा का संवर्धन कर रहे हैं। अभी हाल ही में प्रो. ब्रजेश एवम जेएनयू के वीसी शान्ति श्री धुलीपुड़ी पण्डिता के संयुक्त प्रयासों से जेएनयू में तीन नए केंद्र हिंदू स्टडीज, जैन स्टडीज एवम बौद्ध स्टडीज केंद्र स्थापित किया गया है।

विदित हो कि सिवान जिले के आंदर प्रखंड के देवपुर गांव के रहने वाले प्रो. ब्रजेश की प्रारंभिक शिक्षा एवम स्नातक की पढ़ाई डीएवी महाविद्यालय से हुई। इनके पिता स्व. बुद्धदेव पांडे जेड ए इस्लामिया महाविद्यालय में दर्शनशास्त्र के व्याख्याता थे। अपने पिता के चार संतानों में सबसे बड़े पुत्र ब्रजेश छात्र जीवन से ही मेधावी रहे और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में उन्हें विशिष्ट मेडल प्राप्त होते रहे। विद्यार्थी जीवन में प्रो. ब्रजेश की अनुशासनशील, हंसमुख एवम सामाजिक क्रियाकलापों में रुचि लेने वाले छात्र के रूप में पहचान थी। वे कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र हित के लिए भी अपनी आवाज उठाते रहे।

प्रो ब्रजेश को जेएनयू का प्रो वी सी नियुक्ति किये जाने पर पूरे जिले के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। या अवसर पर डीएवी महाविद्यालय सीवान के अर्थशास्त्र विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक गण प्रो रामानंद पांडे, रसायन शास्त्र के प्रो पतिराम पाण्डेय, अर्थशास्त्र के प्रो राजेंद्र सिंह, गणित के प्रो मधुसूदन उपाध्याय, राजनीति शास्त्र के प्रो सुरेंद्र पाण्डेय, रसायन शास्त्र के प्रो रामचंद्र सिंह, जे एड इस्लामिया महाविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो अशोक प्रियम्बद, अधिवक्ता डॉ विजय कुमार पाण्डेय एवम जेड ए इस्लामिया कालेज के प्रो अशोक मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऊर्जावान एवम योग्य अनुभवी शिक्षाविद को इस पद पर नियुक्त होने से जेएनयू की शिक्षा व्यवस्था के मानकों को ऊंचा उठाने एवम अनुसन्धान कार्य में एक नई दिशा मिलेगी।

- Advertisement -

विजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार 
बिहारी समाज
थानाध्यक्ष के स्थानांतरित होते ही दीनदहाड़े वाइक चोरी
बिहारी समाज
बेखौफ अपराधी, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूट, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
बिहारी समाज
रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार 
बिहारी समाज
थानाध्यक्ष के स्थानांतरित होते ही दीनदहाड़े वाइक चोरी
बिहारी समाज
बेखौफ अपराधी, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूट, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
बिहारी समाज
रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

13 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय तरीके से गायब, पिता ने लगायी बरामदगी की गुहार 

नवादा : जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने…

By Swatva

थानाध्यक्ष के स्थानांतरित होते ही दीनदहाड़े वाइक चोरी

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडावर थानाध्यक्ष पवन कुमार…

By Swatva
बिहारी समाज

बेखौफ अपराधी, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर लूट, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

नवादा : जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि…

By Swatva

रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

नवादा : जिले के गोविंदपुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?