By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सिवान में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात दबोचे गए, पीछा करने पर दागने लगे गोलियां

Amit Dubey
Last updated: March 25, 2026 1:05 pm
By Amit Dubey 31 Views
Share
3 Min Read
सिवान, मुठभेड़, 2 कुख्यात, गोली लगी, दबोचे गए
SHARE

सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में मलमलिया—पटना मुख्य मार्ग पर लहेजी गांव के समीप पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पीछा करते हुए दो बदमाशों को गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को रोका। लेकिन दोनों पुलिस को देखते ही बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने भी जब पीछा करना शुरू किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी और दोनों अपराधियों के पैर में गोली मरकर उन्हें दबोच लिया।

- Advertisement -

घायल अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और चौकी हसन गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस अभिरक्षा में एम्बुलेंस से उन्हें पटला भेजा गया है। बताया गया कि जख्मी अपराधी बड़हरिया सदर पुर निवासी रोहित शर्मा हैदराबाद ज्वेलरी लूटकांड समेत जिले में हुए कई आभूषण लूटकांडों का आरोपित है। इसके अलावा रोहित कुशवाहा भी सिवान जिले में कई कांडों में वांछित है।

दबोचे गए बदमाशों से शुरुआती पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं वे चौंकाने वाले हैं। बदमाश रोहित कुमार शर्मा ने कबूल किया है कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी दुकान लूटकांड के साथ-साथ हाल ही में हुए अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में भी शामिल रहा है। इतना ही नहीं, वह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रहा है और बगोरा, हैदराबाद सहित कई इलाकों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वहीं, उसका साथी रोहित उर्फ रिशु भी अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल रहा है। जानकारी के अनुसार, रोहित शर्मा को दोनों पैरों में गोली लगी है। जबकि रोहित उर्फ रिशु के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

TAGGED: 2 कुख्यात, गोली लगी, दबोचे गए, मुठभेड़, सिवान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक जख्मी
बिहारी समाज
पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में पूर्व मंत्री बनायेंगे अस्पताल
बिहारी समाज
यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग रवि राज को किया सम्मानित
बिहारी समाज
अलिषा राज ने विधान मंडल में बिखेरी अपनी चमक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक जख्मी
बिहारी समाज
पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में पूर्व मंत्री बनायेंगे अस्पताल
बिहारी समाज
यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग रवि राज को किया सम्मानित
बिहारी समाज
अलिषा राज ने विधान मंडल में बिखेरी अपनी चमक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक जख्मी

नवादा : जिले के नेशनल हाईवे 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के…

By Swatva
बिहारी समाज

पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में पूर्व मंत्री बनायेंगे अस्पताल

नवादा : पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव अपने पुत्र स्व. अखिलेश यादव की…

By Swatva
बिहारी समाज

यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग रवि राज को किया सम्मानित

नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के महुली गांव के रहने…

By Swatva
बिहारी समाज

अलिषा राज ने विधान मंडल में बिखेरी अपनी चमक

नवादा : जिले के हिसुआ की रहने वाली अलिषा राज ने बिहार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?