By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

DIG की फेक ID पर करोड़ों की ठगी करने वाले को दबोचा, नेपाली सिम और कई आपत्तिजनक चीजें जब्त

Amit Dubey
Last updated: February 14, 2026 2:47 pm
By Amit Dubey 101 Views
Share
3 Min Read
ठगी, करोड़, DIG,फेक ID, नेपाली सिम, जब्त, सीतामढ़ी
SHARE

सीतामढ़ी में साइबर पुलिस ने बिहार के एक नए ‘नटवरलाल’ को दबोच कर करोड़ों की ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। करोड़ों की ठगी में जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह पहचान बदलने में इतना महिर है कि लोग सहज ही धोखे में आ जाते हैं। जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी साइबर सेल की पुलिस ने जिले के सुप्पी थानांतर्गत मोहिनी मंडल गांव में छापेमारी कर महेश मुखिया को धर दबोचा। उसके घर से तलाशी में पुलिस को महाराष्ट्र के डीजीपी की फर्जी आईडी समेत कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई। उसके पास से लैपटॉप, नकदी, कई फर्जी भारतीय और नेपाली सिम कार्ड भी पुलिस को मिले। बताया जाता है कि हाल में उसने मुजफ्फरपुर के एक शख्स को फैक्ट्री में टेंडर दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी का शिकार बनाया था।

- Advertisement -

सीतामढ़ी साइबर डीएसपी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र निवासी सुधीर साहनी नामक एक व्यक्ति ने सुप्पी थाना में मोहिनी मंडल गांव के महेश मुखिया पर उससे 40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महेश मुखिया ने फैक्ट्री में टेंडर का लाइसेंस बनवाने के नाम पर उससे 40 लाख ऐंठ लिये। इसके बाद मामले की जांच की गई जिस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने जब उसके घर रेड मारी तो वहां उसके कमरे से डीआईजी का एक जाली आईकार्ड, एक मोबाइल, एक टैबलेट, नगद डेढ़ लाख रुपये, 14 सिमकार्ड, 10 डेबिट कार्ड, चेकबुक समेत अन्य चीजों को जब्त किया गया। जब्त सिमकार्ड में कुछ नेपाली हैं। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि डीआईजी का फर्जी आईडी कार्ड दिखा कर उसने कितनों को और कहां—कहां शिकार बनाया है।

महेश मुखिया की ठगी का शिकार हुए शख्स ने बताया कि उसने फैक्ट्री का टेंडर लाइसेंस पाने के लिए जमीन बेची और फिर भी रकम नहीं जुटी तो कर्ज पर पैसे लेकर उसे दिए। उसने पुलिस को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से पैसों के लेन-देन के सबूत पुलिस को दिये। उसने बताया कि 40 लाख देने के बाद भी महेश मुखिया उससे और पैसे डिमांड कर रहा था। जल्द ही उसे खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नटवरलाल से पूछताछ कर रही है। ठगी के इस पूरे मामले को एक बड़े रैकेट से जोड़कर भी जांच की जा रही है।

TAGGED: DIG, करोड़, जब्त, ठगी, नेपाली सिम, फेक ID, सीतामढ़ी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गोविंदपुर के बाद कौआकोल एसएफसी गोदाम में विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी
बिहारी समाज
विधायक के औचक निरीक्षण में ग़ायब मिले चिकित्सक
बिहारी समाज
पुराने कांग्रेसियों का पटना में जमघट 17 को
बिहारी समाज
‘माई’ पर मौन
मंथन राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गोविंदपुर के बाद कौआकोल एसएफसी गोदाम में विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी
बिहारी समाज
विधायक के औचक निरीक्षण में ग़ायब मिले चिकित्सक
बिहारी समाज
पुराने कांग्रेसियों का पटना में जमघट 17 को
बिहारी समाज
‘माई’ पर मौन
मंथन राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रेस्क्यू, नाबालिग, 15 लड़कियां, सारण, आर्केस्ट्रा, छापेमारी
अपराध

सारण में 15 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी

छपरा में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 15…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, गरजे, जेल, बाहर, जमानत, पटना SSP, दिल्ली के नेता,आरोप
अपराध

जेल से बाहर आते ही गरजे पप्पू यादव, पटना SSP और दिल्ली के एक नेता पर लगाए आरोप

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अदालत से अपने खिलाफ सभी मामलों…

By Amit Dubey
तेज प्रताप, अमिताभ दास, अलर-बलर, पूर्व IPS, गिरफ्तारी
अपराध

अलर-बलर बोलता है, ठीक हुआ कि पुलिस ने भीतर कर दिया…पूर्व IPS अमिताभ दास पर भड़के तेज प्रताप

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर लालू यादव के बड़े…

By Amit Dubey
राजस्व, विजय सिन्हा, भूमि सुधार, प्रशासन, नई पहल
देश-विदेश

राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और समयबद्धता का नया अध्याय : विजय सिन्हा

बिहार ने तय किया ‘पत्थर पर लकीर’ का लक्ष्य बिहार विधानसभा में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?