By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

नशे में हंगामा करते दारोगा जी को लोगों ने दबोचा, खुद के थाने की जेल में रात भर रहे बंद

Amit Dubey
Last updated: March 24, 2026 12:08 pm
By Amit Dubey 38 Views
Share
3 Min Read
दारोगा, नशा, हंगामा, जेल, समस्तीपुर, थाना, हाजत, वि​भूतिपुर
SHARE

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप शराब के नशे में धुत एक दरोगा जी ने जमकर हंगामा क‍िया। दारोगा की करतूत से तंग लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची उसी के विभूतिपुर थाने की पुल‍िस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। रात भर दारोगा जी अपने ही थाने की हाजत में बंद रहे और फिर उन्हें अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया जहां से वे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिये गए। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दारोगा का नाम रिंकू सिंह है और उसकी व‍िभूत‍िपुर थाने में ही तैनाती है। लोगों का कहना है कि दारोगा अक्सर ऐसी हरकत करता रहता था, लेकिन लोग पुलिस समझ नजरअंदाज कर देते थे। परंतु बीते दिन उसने तो हद कर दी जिसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

Contents
शराब के नशे में था दरोगा रिंकू सिंहदरोगा का कराया मेडिकल, नशे की पुष्टि
- Advertisement -

शराब के नशे में था दरोगा रिंकू सिंह

विभूतिपुर थाने के थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि थाने में तैनात दरोगा रिंकू सिंह को शराब पीकर हंगामा करते हुए पकड़ा गया है। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ थाने में र‍िपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश क‍िया गया। बताया जाता है कि एक दिन पहले रविवार की रात नशे में धुत दरोगा खोकसाहा स्थित दुकान पहुंचा, और वहां हंगामा करने लगा। इसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। सूचना पर आसपास के करीब दर्जनों लोग होटल के पास पहुंच गए और दरोगा को बंधक बनाकर घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी।

दरोगा का कराया मेडिकल, नशे की पुष्टि

घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार से लोग शिकायत करने लगे कि दरोगा रिंकू सिंह शराब के नशे में धुत है। इसकी जांच कराई जाए। लोग इस बात पर अड़ गए कि नशेड़ी दरोगा रिंकू सिंह का मेडिकल जांच करवाया जाए। घटनास्थल पर पहुंचे एएसआई प्रमोद कुमार ने थानाध्यक्ष को मामले से अवगत कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने दारोगा की मेडिकल जांच करवाई तो रिपेर्ट में वह शराब के नशे में धुत पाया गया। उसके बाद दरोगा रिंकू सिंह को सीएचसी विभूतिपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि दरोगा रिंकू सिंह को फिट फॉर कस्टडी के लिए मेंशन किया गया है। इसके बाद उन्हें रातभर उसी थाने की हाजत में रखा गया, जहां वह तैनात था। फिर अगले दिन सोमवार को देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

TAGGED: जेल, थाना, दारोगा, नशा, विभूतिपुर, समस्तीपुर, हंगामा, हाजत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, नशे की हालत में तोड़े हाथ-पैर
बिहारी समाज
शिवहर, DDC, छापा, SVU, कई ठिकाने, रेड, धनकुबेर, ससुराल, दबिश, सीतामढ़ी, बेतिया
शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की रेड, धनकुबेर अफसर के ससुराल में भी दबिश
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
अनंत सिंह, जदयू, दबंग, विधायक, बाढ़, मोकामा, उमड़ी भीड़, फूलमाला, स्वागत
बाढ़-मोकामा में अनंत सिंह के लिए उमड़ पड़ी भीड़, जगह-जगह फूलमाला और स्वागत
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, नशे की हालत में तोड़े हाथ-पैर
बिहारी समाज
शिवहर, DDC, छापा, SVU, कई ठिकाने, रेड, धनकुबेर, ससुराल, दबिश, सीतामढ़ी, बेतिया
शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की रेड, धनकुबेर अफसर के ससुराल में भी दबिश
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
अनंत सिंह, जदयू, दबंग, विधायक, बाढ़, मोकामा, उमड़ी भीड़, फूलमाला, स्वागत
बाढ़-मोकामा में अनंत सिंह के लिए उमड़ पड़ी भीड़, जगह-जगह फूलमाला और स्वागत
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, नशे की हालत में तोड़े हाथ-पैर

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले से रिश्तों के कत्ल की एक…

By Swatva
शिवहर, DDC, छापा, SVU, कई ठिकाने, रेड, धनकुबेर, ससुराल, दबिश, सीतामढ़ी, बेतिया
अपराध

शिवहर DDC के ठिकानों पर SVU की रेड, धनकुबेर अफसर के ससुराल में भी दबिश

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष निगरानी…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, जदयू, दबंग, विधायक, बाढ़, मोकामा, उमड़ी भीड़, फूलमाला, स्वागत
देश-विदेश

बाढ़-मोकामा में अनंत सिंह के लिए उमड़ पड़ी भीड़, जगह-जगह फूलमाला और स्वागत

मोकामा से जदयू के दबंग विधायक अनंत सिंह चार माह बाद जेल…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल कार्यालय में श्री स्वतंत्र कुमार सुमन…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?