By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

शीतला मंदिर भगदड़ कांड में 4 पुजारी गिरफ्तार, 40 लोगों पर प्राथमिकी

Amit Dubey
Last updated: April 1, 2026 2:37 pm
By Amit Dubey 34 Views
Share
3 Min Read
4 पुजारी, गिरफ्तार, शीतला मंदिर, भगदड़, 40 आरोपी, प्राथमिकी, नालंदा
SHARE

नालंदा के शीतला माता मंदिर में बीते दिन हुई भगदड़ में 9 लोगों की मौत के बाद अब आज बुधवार को पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कांड के सिलसिले में दीपनगर थाना में कुल 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 20 नामजद और 20 अज्ञात शामिल हैं। जिन पुजारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम निरंजन कुमार, अनुज पांडेय, मिथिलेश पंडित और विवेकानंद हैं। ये चारों पुजारी पांडा समिति से जुड़े सदस्य बताए जाते हैं। इनपर आरोप है कि ये पुजारी पैसे लेकर लोगों को दर्शन कराने में लग गए थे। इसी के चलते भीड़ बढ़ी और ये भयानक हादसा हो गया।

- Advertisement -

बिहारशीफ के मघड़ा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में यह हादसा उस समय हुआ जब बीते दिन चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में करीब 20 से 25 हजार लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से भीड़ प्रबंधन के उपाय नदारद थे। इसी दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई और भगदड़ मचने से लोग दबते चले गए। इसमें महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। घटना में मरने वालों में अधिकांश महिलाएं बताई गई हैं। मृतकों की पहचान रीता देवी (50), देवंती देवी – पति महेंद्र शाह, इस्लामपुर, रेखा देवी – पति कमलेश राम, नूरसराय, मालो देवी – पति अनिल केवट, हिलसा, चिंता देवी – पति योगेंद्र राम, रहुई, कांति देवी – पति अर्जुन, दीपनगर, आशा देवी- पति मिथिलेश झा, कुंभी वारसलीगंज नवादा, गुड़िया देवी – पति अजय स्राव, सालूगंज, बिहार थाना के रूप में की गई है।

इसी बीच आज बुधवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर रघुवीर नंदन भी शीतला मंदिर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद बताया कि यह मंदिर धार्मिक न्यास बोर्ड में पंजीकृत नहीं है, फिर भी ऐसे मंदिरों की व्यवस्था और निगरानी की नैतिक जिम्मेदारी बोर्ड की होती है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। कुछ लोगों पर पैसे लेकर लाइन से हटाकर दर्शन कराने का भी आरोप लगा है, जिससे अचानक भीड़ का दबाव बढ़ा और भगदड़ की स्थिति बनी। हादसे के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग व प्रवेश-निकास व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

TAGGED: 4 पुजारी, 40 आरोपी, गिरफ्तार, नालंदा, प्राथमिकी, भगदड़, शीतला मंदिर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

06 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय का कार्य होगा प्रातः कालीन
बिहारी समाज
चीनी मिल खुलने की आश जगी, सचिव ने किया वारिसलीगंज का दौरा
बिहारी समाज
मैट्रिक में फेल होने पर दिव्यांग छात्रा ने की आत्महत्या, सिस्टम की लापरवाही से दो साल से थी परेशान
बिहारी समाज
रोह बाजार पांचवें दिन भी बंद, प्रशासन शांति बरकरार रखने में सफल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

06 अप्रैल से व्यवहार न्यायालय का कार्य होगा प्रातः कालीन
बिहारी समाज
चीनी मिल खुलने की आश जगी, सचिव ने किया वारिसलीगंज का दौरा
बिहारी समाज
मैट्रिक में फेल होने पर दिव्यांग छात्रा ने की आत्महत्या, सिस्टम की लापरवाही से दो साल से थी परेशान
बिहारी समाज
रोह बाजार पांचवें दिन भी बंद, प्रशासन शांति बरकरार रखने में सफल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
CS, संकट प्रबंधन, ईरान युद्ध, एलपीजी, पेट्रोलियम, उत्पाद, आपूर्ति, प्रवासी, बिहार
देश-विदेश

ईरान युद्ध से उपजे हालात पर बिहार में संकट प्रबंधन का नया ब्लूप्रिंट तैयार, CS ने संभाली कमान

बिहार में संभावित आपदा और संकटों से निपटने के लिए अब प्रशासन…

By Amit Dubey

रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, दो गिरफ्तार

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन के आदेश…

By Swatva
नया CM, 10 अप्रैल, मनोज तिवारी, पवन सिंह, नई जिम्मेदारी
देश-विदेश

10 अप्रैल, मनोज तिवारी ने बता दी बिहार के नए CM के ऐलान की तारीख

भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने बीती देर रात औरंगाबाद से…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में हुआ दिग्गजों का जुटान

नवादा : प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?