पटना : मुखयमंत्री नीतीश कुमार के कहने से 2016 से ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। बावजूद इससे जुड़े मामले आते रहते हैं। इसी क्रम में इस बार तश्करों ने तो पुलिस को ही अपनी गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। वहीँ, अब पुलिस ने पुलिस की टीम पर स्कॉर्पियों चढ़ाकर कुचलने की कोशिश करने वाले शराब माफियाओं को दबोचाते हुए बड़े गिरोह का पर्दाफास किया है। झारखंड से शराब की अवैध तस्करी कर रहे इन माफिया ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई ने सलखुआ थाना पुलिस के साथ मिलकर फेनसाहा मस्जिद के पास चेकिंग अभियान चलाकर जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो (BR-11PB-8287) वाहन के चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। वहीँ, दूसरे वाहन ने पुलिस की गाड़ी (BR-19BH-1282) को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बावजूद, पुलिस ने स्कॉर्पियो को घेर कर उसमें सवार निशांत कुमार, विवेक कुमार, राजेश कुमार और शिवसागर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
वहीँ, शराब से भरी दूसरी गाड़ी को लेकर धंधेबाज मौके से फरार हो गया। सभी गिरफ्तार के पास से पुलसि ने चार मोबाईल फोन बरामद किया है। मामले की जांच भी की जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूला करते हुए कहा कि वो अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे और जानबूझकर पुलिस पर हमला किया था। पुलिस ने अवैध शराब की तश्करी को लेकर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। दूसरी गाड़ी को लेकर जाँच-पड़ताल कर रही है।