By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, बंगाल से आया कॉल…टूर की कॉपी लीक होने से हड़कंप

Amit Dubey
Last updated: March 20, 2026 1:31 pm
By Amit Dubey 33 Views
Share
4 Min Read
धमकी, हत्या, केंद्रीय मंत्री, जयंत चौधरी, बंगाल, कॉल, टूर प्रोग्राम, कॉपी लीक, व्हाट्सएप
SHARE

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें फोन पर कॉल कर तथा वॉइस मैसेज भेजकर यह धमकी दी गई। मंत्री जयंत चौधरी ने इसके बाद दिल्ली के तुगलक रोड ताने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि उन्हें यह धमकी उनके स्टाफ को फोन और व्हाट्सऐप के जरिए दी गई है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। उसने बजाप्ता मंत्री के आगामी बंगाल दौरे के टूर कार्यक्रम की कॉपी भी व्हाट्सऐप पर भेजी है जिसमें यह लिखा है कि ‘इनको गोली मार दो’। इधर मंत्री के टूर की कॉपी लीक होने के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और इसमें बंगाल पुलिस का भी सहयोग लेने की बात कही जा रही है।

Contents
मुर्शिदाबाद से आया कॉल और मैसेज‘ऊपर’ से आई टूर प्रोग्राम की कॉपीकोई कर रहा है केंद्रीय मंत्री की जासूसी
- Advertisement -

मुर्शिदाबाद से आया कॉल और मैसेज

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व 18 मार्च को जयंत चौधरी के प्रथम निजी सहायक विश्वेन्द्र शाह को मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया। इसके अलावा उनके व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजकर भी गोली मारने की धमकी दी गई। इस धमकी में आरोपी शख्स ने बताया कि उसके पास केंद्रीय मंत्री का एक टूर प्रोग्राम भी है, जिसे उसने व्हाट्सऐप कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने जब संबंधित नंबर की लोकशन की जांच की तो वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री के सरकारी टूर का प्रोग्राम लीक होने पर सवाल खड़े हो गए हैं और इसकी भी जांच शुरू की गई है।

‘ऊपर’ से आई टूर प्रोग्राम की कॉपी

जयंत चौधरी की तरफ से थाने में दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने 11 बजे कॉल किया था। जब उठाया तो कॉल करने वाला शख्स केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने व्हाट्सऐप पर भेजे कागज देखने के बारे में भी पूछा कि अब तक उसे देखा कि नहीं। उसने MP5 गन जैसे हथियारों का जिक्र करते हुए कहा था कि इसी से ही गोली मारेगा। इतना कहकर फोन काट दिया गया। जब जयंत चौधरी के स्टाफ ने व्हाट्सऐप मैसेज देखा तो पाया कि उस शख्स ने जयंत चौधरी के ‘सरकारी टूर प्रोग्राम’ की फोटो कॉपी भी भेजी थी जिस पर स्पष्ट रूप से ‘इनको गोली मार दो लिखा हुआ था। इसके साथ ही टैक्स्ट मैसेज और वॉइस मैसेज भी भेजे थे जिसमें आरोपी शख्स ने बताया कि टूर प्रोग्राम की कॉपी उसके पास ‘ऊपर’ से आई है।

कोई कर रहा है केंद्रीय मंत्री की जासूसी

मंत्री की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति भी उनके आवास के पिछले गेट की पिछले कुछ दिनों से जासूसी कर रहा है। वह निगरानी रख रहा है कि दरवाजा किस समय खुलता-बंद होता है और कौन आवास में आता-जाता है। लगभग तीन दिन पहले रात 9 बजे से 10 बजे के बीच एक सफेद रंग की काले शीशे वाली कर कोठी के दूसरी तरफ काफी देर तक खड़ी रही। ऐसा साफ आभास हुआ कि उसमें सवार लोग कोठी की निगरानी कर रहे थे। इसके बाद हमलोगों ने चौकसी रखनी शुरू की तो वहां का माहौल कुछ बदला—बदला प्रतीत हुआ। फिलहाल मंत्री के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -
TAGGED: केंद्रीय मंत्री, कॉपी लीक, कॉल, जयंत चौधरी, टूर प्रोग्राम, धमकी, बंगाल, व्हाट्सएप, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी
बिहारी समाज
अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण के तहत बालक को मिला नया परिवार
बिहारी समाज
पीडीएस विक्रेता का फर्जी अनुज्ञप्ति मामले का गेंद डीएम के पाले में
बिहारी समाज
मौत, बेतिया, हादसा, बाइक, मेला, 3 दोस्त, ट्रक
ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, बेतिया में मेला से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी
बिहारी समाज
अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण के तहत बालक को मिला नया परिवार
बिहारी समाज
पीडीएस विक्रेता का फर्जी अनुज्ञप्ति मामले का गेंद डीएम के पाले में
बिहारी समाज
मौत, बेतिया, हादसा, बाइक, मेला, 3 दोस्त, ट्रक
ट्रक में पीछे से घुस गई बाइक, बेतिया में मेला से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ दुर्घटना बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
JDU, 2 डिप्टी सीएम, निशांत, पार्टी अध्यक्ष, नीतीश, 24 मार्च, ऐलान, संजय झा
देश-विदेश

केवल निशांत नहीं, JDU से 2 डिप्टी सीएम! 24 को पार्टी अध्यक्ष बन जायेंगे नीतीश, संजय झा ने और क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं और अगले…

By Amit Dubey
नोटिस, Cong, RS चुनाव, वोटिंग, गायब, 3 विधायक, 2 दिन, मांगा जवाब
देश-विदेश

RS चुनाव में वोटिंग से गायब 3 विधायकों को Cong ने थमाया नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब

बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान विधानसभा…

By Amit Dubey
बच्ची, मंदिर, फर्श, पिता, हत्या, भोजपुर
अपराध

पिता ने इकलौती बेटी को मंदिर के फर्श पर दे मारा, बच्ची की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल

बिहार के भोजपुर जिले एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता…

By Amit Dubey
विधायक, मोकामा, अनंत सिंह, JDU, जमानत, दुलारचंद, हत्याकांड, 4 माह, जेल
अपराध

दुलारचंद हत्याकांड में मोकामा के दबंग विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, 4 माह बाद आयेंगे जेल से बाहर

बिहार की सियासत में दबंग रसूख रखने वाले मोकामा से जेडीयू के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?