By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

स्काउट्स-गाइड्स मुख्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह, परेड व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा देशभक्ति का समाँ

Swatva Desk
Last updated: January 27, 2026 5:05 pm
By Swatva Desk 141 Views
Share
4 Min Read
SHARE

“सेव फॉर बिग कैट्स” वन जीवों के संरक्षण हेतु बाईक रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया गया

बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता , सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित : राज्य आयुक्त रणजीत चौहान

पटना: बिहार राज्य हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्यालय राजेंद्र नगर के प्रांगण में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य झंडोतोलन समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराया गया और सभी उपस्थित जनों ने तिरंगे को सलामी देकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया।

Contents
“सेव फॉर बिग कैट्स” वन जीवों के संरक्षण हेतु बाईक रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया गयाबच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता , सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे आयोजित : राज्य आयुक्त रणजीत चौहान
- Advertisement -

कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को जो पूर्व प्रशिक्षण प्रदान किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप छात्रों ने अनुशासन, देशभक्ति और एकता का अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा की गई परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

छात्रों ने न केवल अनुशासनबद्ध परेड का प्रदर्शन किया, बल्कि देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 53 बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम के बाद “सेव फॉर बिग कैट्स” वन जीवों के संरक्षण हेतु बाईक रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया गया। जिसका शुभआरम्भ मंगलवार को राजधानी दिल्ली से होगा, जो 15 दिनों में 7000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए केरल में जाकर समाप्त होगी।

- Advertisement -

राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. आनंद कुमार, उपाध्यक्ष राकेश आर्या, नीरज कुमार, राज्य आयुक्त रणजीत चौहान, राज्य संगठन आयुक्त गाईड रितिका सिंह, राज्य मुख्यालय आयुक्त ईशान पॉल, सहायक प्रशिक्षण आयुक्त मुकेश कुमार, राज्य मुख्यालय आयुक्त गाईड डॉ नेहा, जिला संगठन आयुक्त रणधीर ठाकुर एवं 100 से ज्यादा स्काउट्स एंड गाइड्स कैडेट्स लोगों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राज्य आयुक्त रणजीत चौहान ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का काम छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश में विद्यालय के बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना है। विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक के रूप में तैयार करना भी है।

- Advertisement -

राज्य मुख्यालय में कार्यक्रम का समापन होने के बाद राज्य के पदाधिकारी एवं स्काउट्स बच्चों की उपस्थिति में एनी बेसेंट इंटरनेशनल स्कूल, परसा में भी ध्वजारोहण, परेड और देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से छात्रों में देशप्रेम, अनुशासन और सेवा भावना को मजबूत करने में सहायता मिली है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहा और उनमें राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया। साथ ही कहा कि आगामी 22 फरवरी वर्ल्ड स्काउट दिवस के अवसर पर राज्य प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ होना विद्यालय के लिए भी गर्व की बात है।

TAGGED: Hindustan scout and guide, Republic Day
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
पप्पू यादव, फेसबुक लाइव, Z+ सिक्योरिटी, खुद को धमकी, पारा हाई, CBI से जांच, इस्तीफा दे दूंगा
लेटेस्ट न्यूज़

NEET छात्रा मौत मामला : सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा, नर्स का ऑडियो जारी कर उठाए सवाल

पटना/पूर्णिया : नीट (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?