सासाराम : बिहार विधान सभा चुनाव 2025 से पहले जनता को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर रहे हैं। बाबजूद आज सीएम नीतीश कुमार को सासाराम में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के पांचवें चरण में आज सासाराम जिले के रोहतास अंतर्गत चेनारी गांव पहुंचे। हालांकि, सीएम के पहुंचते ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए लोगों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। मौके पर मौजूद सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी हरकत में आए और विरोध कर रहे लोगों को वहां से दूर हटाया।
नारेबाजी कर रहे लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा कर रहे हैं। लेकिन, कागजी और जमीन पर हकीकत सब नदारत है। सीएम के प्रज्ञाति यात्रा से आम लोगों को कोई फायदा नहीं है सिर्फ लोगों को लुभाने के लिए दिखावा किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि इस प्रगति यात्रा में हमारी समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। अगर मुख्यमंत्री हमारी बात ही नहीं सुनेंगे तो यह कैसी प्रगति यात्रा? इस तरह सीएम के यात्रा का कोई मकसद नहीं रह जाता है।