उपमुख्यमंत्री ने किया सरस्वती विद्या मंदिर के नए भवन का लोकार्पण
राष्ट्र निर्माण में विद्या भारती के सच्चा योगदान: डॉ. मोहन सिंह
पटना: भारतीय ज्ञान एवं संस्कार पर आधारित विद्या भारती दक्षिण बिहार का विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर, कदमकुआं के नवनिर्मित भव्य भवन का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को किया। लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत में 30000 संस्थाएं विद्या भारती की चल रही है जिसमें 15 लाख बच्चे पठन-पाठन कर रहे हैं, जिसमें आज कोई इंजीनियर है, कोई सेवा के अधिकारी है, कोई चिकित्सा विभाग में है, जो आज भी विद्या भारती के साथ जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। आधुनिक भारत में आज हमारे बिहार में एक और नया अध्याय शुरू हो रहा है, इसका लोकार्पण विद्या भारती दक्षिण बिहार के द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर कदमकुआं,पटना में एक भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान पर आधारित भवन का नवनिर्माण आज हो रहा है। आज हमलोग सभी मिलकर 2047 तक संस्कृति और सनातन को अपनाकर राष्ट्र का निर्माण करना है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्रकार्यवाह डॉ. मोहन सिंह ने विद्या भारती के नए भवन के निर्माण की सराहना की और कहा कि भारतीय मूल्यों को साथ लेकर चलने वाला विद्या भारती राष्ट्र के निर्माण में सच्चा योगदान दे रहा है। कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने अपने संबोधन विद्या भारती की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए इस विद्यालय को हर संभव सहायता देने की बात कही। इससे पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा मंचासीन अधिकारियों का परिचय व सम्मान किया गया।
इन सभी के साथ संघ के प्रांत प्रचारक उमेश रंजन, ख्यालीराम, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र, डॉ दिवाकर प्रसाद, अध्यक्ष, विद्या भारती दक्षिण बिहार, भरत पूर्वे, प्रदेश मंत्री, प्रदीप कुमार कुशवाहा, प्रदेश सचिव, दक्षिण बिहार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्णवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।