By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

देश में पहले वन नेशन-वन इलेक्शन ही था, इंदिरा गांधी ने राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगा किया खत्म : जायसवाल

Amit Dubey
Last updated: December 21, 2024 3:26 pm
By Amit Dubey 493 Views
Share
3 Min Read
संजय जायसवाल, इंदिरा गांधी, वन नेशन, वन इलेक्शन, राष्ट्रपति शासन
SHARE

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया लोकसभा के सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन सभी को करना चाहिए। इससे देश को बहुत लाभ होगा और समय और संसाधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत में वन नेशन—वन इलेक्शन ही होता था। लेकिन इंदिरा गांधी ने गलत परंपरा डालकर राज्यों की सरकारों को गिराकर राष्ट्रपति शासन लगाने की शुरुआत की। इससे एक देश—एक चुनाव की परिपाटी छिन्न​ भिन्न हो गई। यह हमारे देश के लिए बहुत बुरा साबित हुआ। चुनावों पर जनता का काफी पैसा खर्च होने लगा। इससे विकास योजनाएं भी प्रभावित हुईं। अक्सर देश के किसी हिस्से में चुनाव होने लगे और आचार संहिता के कारण विकास योजनाओं के संचालन में दिक्कत हुई।

- Advertisement -

भाजपा सांसद ने कहा कि देश में आजादी के बाद एक समय पर ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हुआ करते थे। यह कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं हो रही है। इंदिरा गांधी के घमंड के कारण वन नेशन वन इलेक्शन की परंपरा टूट गई। देश को इसकी जरूरत है। भारत के संविधान में आर्टिकल 327 में यह अधिकार का नियम कहता है कि लोकसभा के चुनाव और राज्यों के विधानसभा के चुनाव एक साथ कर सकते हैं। संसद के आर्टिकल 368 के तहत संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो जेपीसी इस समय बनी है, उसमें पहले 21 सदस्य होते थे इस बार 39 सदस्यों को रखा गया है।

डॉ जायसवाल ने आगे कहा कि विपक्ष केवल विरोध के लिए सरकार ने निर्णयों में अड़ंगा डालता है। जो विपक्ष पहले जीएसटी पर “वन नेशन वन टैक्स” का विरोध कर रहे थे, इसके लागू होने के बाद वही आज सराहना भी करता है। पूरे देश में जीएसटी लागू होने के बाद हमारी जो आय हैं, वह ज्यादा बढ़ी है और टैक्स भी ज्यादा वसूले जा रहे हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार में देश के किसी भी कोने से राशन ले सकते हैं। इस सरकार ने लोगों की सुविधा का ख्याल रखा है और विपक्ष से कहना चाहता हूं कि वन नेशन वन इलेक्शन को जेपीसी में भेजा गया है और उसमें विपक्ष के भी नेता है, उस कमेटी में वह अपनी बात रख सकते हैं। वहीं, पीएम मोदी के कुवैत दौरे पर भाजपा सांसद ने कहा कि 43 वर्षों के बाद भारत के प्रधानमंत्री कुवैत जा रहे हैं। सभी मध्य पूर्व के देशों से भारत के संबंध बहुत अच्छे हुए हैं। यह भारत ही है, जहां पर संयुक्त अरब अमीरात ने यह समझौता किया कि वह अपने तेल भंडार को भारत में रखेगा। इससे हमारे भी तेल भंडारण में बहुत बड़ी मदद होगी। कुवैत का प्रधानमंत्री मोदी का दौरा ऐतिहासिक रहेगा।

TAGGED: इंदिरा गांधी, राष्ट्रपति शासन, वन इलेक्शन, वन नेशन, संजय जायसवाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?