समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दो मासूमों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। दोनों बच्चे रविवार से लापता थे। इसकी लिखित शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई थी। दोनों बच्चे की उम्र 4 साल और 2 साल बताई जा रही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के विभूतिपुर थाने में कल दोनों बच्चों की मां ने एक लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में महिला ने बताया कि वो लगभग 1 साल से मायके में रह रही हैं। और बीते रविवार यानि 9 फरवरी के करीब 2:00 बजे से उसके दो बच्चे जिनकी उम्र 4 साल और 2 साल है, काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई भी अत-पता नहीं चल सका है। इसके साथ ही उन्होंने अनहोनी की आशंका भी जताई थी।
वहीँ, लिखत आवेदन मिलने के बाद से पुलिस बच्चों की तलाश कर ही रही थी, इसी बीच दोनों बच्चों का शव घर से करीब 25 मीटर दूर नदी के पास से बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के सम्बन्ध में रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चे की मौत नदी में डूबने से हुई है। वैसे, पुलिस अन्य पहलुओं को भी मद्देनजर छानबीन कर रही है।