By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

छात्रों के आंदोलन पर विधानसभा में हंगामा, वेल में नारेबाजी…स्पीकर ने सदन किया स्थगित

Amit Dubey
Last updated: July 24, 2026 12:49 pm
By Amit Dubey 256 Views
Share
3 Min Read
विधानसभा, छात्र आंदोलन, हंगामा, वेल, नारेबाजी, स्पीकर, सदन, स्थगित
SHARE

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आज पांचवें और आखिरी दिन छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर पक्ष के विपक्ष में जोरदार भिड़ंत हो गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यवाही शुरू होने के करीब सात मिनट के भीतर ही शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही की शुरुआत में राजद विधायक आलोक मेहता ने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित फायरिंग और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। इस पर भाजपा विधायकों ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया था। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद कई विधायक वेल में पहुंच गए, जिससे सदन में हंगामा बढ़ गया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 12:00 तक के लिए स्थगित कर दिया।

- Advertisement -

दरअसल, आज सदन की शुरुआत के साथ ही विपक्षी विधायकों ने छात्र आन्दोलन पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया। राजद के आलोक मेहता ने आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों का दमन करते हुए उन्हें दौड़ा—दौड़ा कर पीटा। इसपर सत्ताधारी जदयू और भाजपा के विधायकों ने विरोध किया और कहा कि आंदोलन की आड़ में ये लोग गुंडागर्दी और बलवा कर रहे हैं। आम लोगों को इन लोगों ने सरेआम ​पीटा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी शुरू हो गयी। इसी सबके बीच विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और नारे लगाने लगे। हांगामा बढ़ता देख स्पीकर ने 12 बजे दिन तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया।

उधर आज बिहार विधान परिषद में इंजीनियरिंग कॉलेज की खराब गुणवत्ता पर विपक्ष ने सवाल उठाया। इस पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने तंज कसा कि योलोग क्या कहेंगे? यह लोग चरवाहा विद्यालय चलाने वाले लोग हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तब यह लोग कहां थे जब राज्य में चरवाहा विद्यालय का संचालन हो रहा था? इस पर राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने पलटवार किया। जबकि राजद MLC सौरभ कुमार ने कहा कि राज्य के 36 इंजीनियरिंग कॉलेज को NBA से मान्यता नहीं है। इसके कारण छात्रों का प्लेसमेंट ठीक से नहीं हो पा रहा है। पिछले साल मात्र 5000 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। इतना ही नहीं इन कॉलेजों ने मानकों के अनुरूप पढ़ाई नहीं हो रही और, न ही यहां पर मानक के अनुरूप शिक्षक भी नहीं हैं।

TAGGED: छात्र आंदोलन, नारेबाजी, विधानसभा, वेल, सदन, स्थगित, स्पीकर, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’
बिहारी समाज
हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
बिहारी समाज
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख
देश-विदेश राजनीति राजपाट
9.27 लाख जुर्माना जमा करके ही ले जा सकेंगे जब्त वाहन, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सोनल शर्मा, भेंट की ‘सुशासनामा’
बिहारी समाज
हरितालिका (तीज) पर सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
बिहारी समाज
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख
देश-विदेश राजनीति राजपाट
9.27 लाख जुर्माना जमा करके ही ले जा सकेंगे जब्त वाहन, हाईकोर्ट का सख्त निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
UCC, बिहार, BJP, राहत, विजय चौधरी, JDU, नरम रुख
देश-विदेश

UCC पर BJP को राहत, विजय चौधरी ने रखा JDU का नरम रुख

समान नागरिक संहिता UCC पर बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच…

By Amit Dubey
UCC, RJD, ऑफर, JDU, भाई बीरेंद्र, बीजेपी, लात मारें
देश-विदेश

UCC पर भाई बीरेंद्र का JDU को ऑफर, बीजेपी को लात मारें और RJD के साथ आएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 से पहले एनडीए शासित 21…

By Amit Dubey
ब‍िहटा, बोरा कारोबारी, बॉडी, नाला, बरामद, पटना-औरंगाबाद, रोड जाम
अपराध

ब‍िहटा के निकट नाले में मिली बोरा कारोबारी की बॉडी, पटना-औरंगाबाद रोड जाम

बिहटा थानांतर्गत राघोपुर स्थित बाजार समिति के नवनिर्मित नाले से आज मंगलवार…

By Amit Dubey
बाढ़, 7 हजार, खाते में, ट्रांसफर, मुख्यमंत्री, 8 लाख
देश-विदेश

मुख्यमंत्री ने सवा 8 लाख बाढ़ पीड़ितों को भेजे 7 हजार, छूटे परिवारों को 7 दिन में मिलेगा पैसा

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?