रोहतास : रोहतास के बिक्रमगंज में करियावा बाल के पास एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बरना गांव निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। वहीँ, पुलिस हत्या या आत्महत्या के बीच उलझ गई है। FSL की टीम हर तरीके से घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सोमवार को अपनी बहन के यहां गया था मगर मंगलवार को उसकी लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के साथ बिक्रमगंज के SDPO कुमार संजय मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की उम्र 26 साल है और वह ट्रैक्टर को किराए पर चलवाता था।
घटना के संबंध में बिक्रमगंज के SDPO ने बताया कि मृतक दीपक सिंह कल अपनी बहन के यहां लौट रहा था। दीपक सिंह का भागना उसे आधे रास्ते तक बाइक से छोड़ने भी आया था। हालांकि, वो अपना घर नहीं पहुँच सका। और आज सुबह-सुबह उसकी लाश मिली। परिजनों को सूचना दी गई। वही, उन्होंने बताया कि मौके से देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। इस कारण से आत्महत्या की भी आशंका जताई जा रही है।