By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बीजेपी में जाते ही रितु का तेजस्वी पर बड़ा हमला, बोलीं- रोहिणी में क्या कमी रह गई थी?

Amit Dubey
Last updated: May 30, 2026 11:49 am
By Amit Dubey 36 Views
Share
5 Min Read
रितु, जायसवाल, तेजस्वी, तंज, रोहिणी, बीजेपी, राजद
SHARE

राजद छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हो चुकीं रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। रितु ने तंज कसा कि तेजस्वी तो उनके मुंहबोले भाई थे, लेकिन रोहिणी आचार्या तो उनकी अपनी बहन थीं। रितु जायसवाल ने तेजस्वी से पूछा कि फिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ? आखिर रोहिणी आचार्या में क्या कमी रह गई थी? मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के बाद हार के कारणों को लेकर तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्या के बीच मतभेद सामने आए थे और उनके बीच जमकर झगड़ा हुआ था। रोहिणी चुनावी हार की समीक्षा और उस पर खुली चर्चा की पक्षधर थीं, जबकि तेजस्वी इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस से बचना चाहते थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद में रोहिणी आचार्या ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया था कि चुनावी हार के कारणों पर चर्चा के दौरान जब उन्होंने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव का नाम लिया, तो उन्हें अपशब्द कहे गए और उनके ऊपर चप्पल भी फेंकी गई।

Contents
मैं बागी नहीं, जनता की आवाज हूंलालू से सीखें, कार्यकर्ताओं से जुड़ें
- Advertisement -

मैं बागी नहीं, जनता की आवाज हूं

रितु जायसवाल ने रोहिणी के इसी प्रकरण को लेकर तेजस्वी पर तंज कसा। इसके साथ ही उन्होंने खुद को बागी बताए जाने के सवाल पर कहा कि वह बागी नहीं हुई हैं। पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं की आवाज सुननी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि परिहार की जनता ने मुझे 65 हजार से अधिक वोट दिए। क्या इतनी बड़ी संख्या में जनता के समर्थन को बगावत कहा जा सकता है? रितु ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी और विरोध के कारण ही परिहार में आरजेडी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि मामला सिर्फ टिकट का नहीं था, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सम्मान का था। भाजपा में शामिल होने के फैसले पर उन्होंने कहा कि वह ऐसी पार्टी से जुड़ रही हैं जो ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की बात करती है। उनके अनुसार भाजपा राष्ट्रहित, अंत्योदय और समाज के सभी वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की विचारधारा पर काम करती है। इसलिए उससे बेहतर विकल्प उनके लिए कोई नहीं हो सकता।

लालू से सीखें, कार्यकर्ताओं से जुड़ें

रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव को अपने नेतृत्व शैली और कार्यशैली में सुधार लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से मिलना चाहिए और उनके लिए अपने घर तथा पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वे हर वर्ग के लोगों, खासकर दूर-दराज से आने वाले गरीबों और कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मिलते थे। उनके घर के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते थे और वे कार्यकर्ताओं को सम्मान देते थे। रितु ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के बाद पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बढ़ती गई। यही दूरी आज आरजेडी की कमजोर होती स्थिति और सीटों में आई गिरावट की एक बड़ी वजह है।

सीतामढ़ी जिले की सिंहवाहिनी पंचायत की पूर्व मुखिया के रूप में पहचान बनाने वाली रितु जायसवाल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में परिहार सीट से भाजपा उम्मीदवार गायत्री देवी के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गईं। इसके बाद आरजेडी में उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ता गया। पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवहर सीट से उम्मीदवार बनाया। हालांकि वह जेडीयू की लवली आनंद से हार गईं। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में जब आरजेडी ने उनकी सीट बदलने का फैसला किया, तो उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए। इसके बाद रितु जायसवाल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर परिहार सीट से चुनाव मैदान में उतर गईं। उनके चुनाव लड़ने से आरजेडी को बड़ा नुकसान हुआ और पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई।

- Advertisement -
TAGGED: तंज, तेजस्वी, बीजेपी, राजद, रितु जायसवाल, रोहिणी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किराया, बस, ऑटो, माल ढुलाई, महंगा, 15 फीसदी, बढ़ोतरी, यात्रा, महंगी
बिहार में बस-ऑटो का किराया 15 फीसदी बढ़ा, अब महंगी होगी यात्रा
अर्थ देश-विदेश बिहारी समाज
गोपालगंज, एनकाउंटर, कुख्यात, 50 हजार, इनामी, आकाश सिंह
गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात आकाश सिंह का हाफ एनकाउंटर
अपराध बिहारी समाज
सदर अस्पताल अरवल में दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय का किया गया उद्घाटन 
बिहारी समाज
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किराया, बस, ऑटो, माल ढुलाई, महंगा, 15 फीसदी, बढ़ोतरी, यात्रा, महंगी
बिहार में बस-ऑटो का किराया 15 फीसदी बढ़ा, अब महंगी होगी यात्रा
अर्थ देश-विदेश बिहारी समाज
गोपालगंज, एनकाउंटर, कुख्यात, 50 हजार, इनामी, आकाश सिंह
गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात आकाश सिंह का हाफ एनकाउंटर
अपराध बिहारी समाज
सदर अस्पताल अरवल में दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय का किया गया उद्घाटन 
बिहारी समाज
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…
बिहारी समाज राजनीति
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
किराया, बस, ऑटो, माल ढुलाई, महंगा, 15 फीसदी, बढ़ोतरी, यात्रा, महंगी
अर्थ

बिहार में बस-ऑटो का किराया 15 फीसदी बढ़ा, अब महंगी होगी यात्रा

बिहार में 1 जून से आम लोगों के लिए सफर करना महंगा…

By Amit Dubey
गोपालगंज, एनकाउंटर, कुख्यात, 50 हजार, इनामी, आकाश सिंह
अपराध

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात आकाश सिंह का हाफ एनकाउंटर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस ने आज शनिवार को सुबह-सुबह गोपालगंज में…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सदर अस्पताल अरवल में दवा वितरण कक्ष-सह-प्रतिक्षालय का किया गया उद्घाटन 

अरवल - सदर अस्पताल, अरवल के वाह्य रोगी विभाग स्थित नवनिर्मित दवा…

By Swatva
लालू, सिंगापुर, रोहिणी, भड़की, मेडिकल, चेकअप
बिहारी समाज

MLC चुनाव की खबरों पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, अफवाह फैलाने वालों को रगड़ा…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?