By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

रामनवमी मेला से लौट रहे युवकों की कार नदी में गिरी, 4 की मौत

Amit Dubey
Last updated: March 28, 2026 12:23 pm
By Amit Dubey 39 Views
Share
3 Min Read
रामनवमी, कार, नदी, गिरी, 4 मरे, मधेपुरा
SHARE

मधेपुरा में बीती देर रात रामनवमी मेला देखकर कार से लौट रहे 4 दोस्तों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर है। चारों दोस्त ग्वालपाड़ा से रामनवमी मेला देखकर अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। तभी आधी रात के करीब उनकी तेज रफ्तार कार सड़क से उछलकर एक नदी में जा गिरी। इस हादसे में सभी की मौत हो गई। अभी तक 3 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक शव की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा अरार पुल घाट के पास रात कीब 1 बजे के आसपास हुआ। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक वार्ड-23 निवासी स्वर्गीय विमल यादव के पुत्र घनश्याम कुमार, सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार और सौर बाजार थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव के पुत्र वसंत कुमार के रूप में हुई है

Contents
मधेपुरा और सहरसा के रहने वाले थेपरिवार का रो-रोकर बुरा हाल
- Advertisement -

मधेपुरा और सहरसा के रहने वाले थे

जानकारी के मुताबिक ग्वालपाड़ा में रामनवमी का मेला लगा हुआ था। बड़ी संख्या में इलाके के लोग मेला देखने गए थे। दुर्घटना के शिकार चारों दोस्त भी मेला घूमने गए थे। देर रात सभी वापस अपने घर मधेपुरा लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। सभी युवक रात करीब 9 बजे स्टेशन चौक से निकले थे। देर रात लगभग एक बजे अरार पुल के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही अरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। चौथे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। इस हादसे में लापता चौथे शख्स की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी नदी से बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। नदी में गोताखोरों को उतारा गया है और नदी की धार में आगे तक खोज की जा रही है। मृतकों और लापता शख्स के परिवार का सूचना दे दी गई है जिसके बाद वे सभी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि मेला देखने के लिए चारों युवक गए थे, लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

TAGGED: 4 मरे, कार, गिरी, नदी, मधेपुरा, रामनवमी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निशांत कुमार, पोस्टर, पटना, अशोक चौधरी
नीतीश के बाद कौन? पटना में लगे निशांत के पोस्टरों पर अशोक चौधरी ने ये कहा…
राजनीति देश-विदेश
मंदिर में जूता पहनकर महिला पुलिसकर्मी बनाई रील, आस्थावान लोगों ने जताई आपत्ति
बिहारी समाज
आईएएस बने रविराज को चित्रांश परिवार ने किया सम्मानित
बिहारी समाज
धूमधाम के साथ गूंजा जय श्रीराम ,मंदिरों में उमड़ती रही भीड़
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निशांत कुमार, पोस्टर, पटना, अशोक चौधरी
नीतीश के बाद कौन? पटना में लगे निशांत के पोस्टरों पर अशोक चौधरी ने ये कहा…
राजनीति देश-विदेश
मंदिर में जूता पहनकर महिला पुलिसकर्मी बनाई रील, आस्थावान लोगों ने जताई आपत्ति
बिहारी समाज
आईएएस बने रविराज को चित्रांश परिवार ने किया सम्मानित
बिहारी समाज
धूमधाम के साथ गूंजा जय श्रीराम ,मंदिरों में उमड़ती रही भीड़
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मंदिर में जूता पहनकर महिला पुलिसकर्मी बनाई रील, आस्थावान लोगों ने जताई आपत्ति

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन मंदिर में एक महिला पुलिसकर्मी…

By Swatva
बिहारी समाज

आईएएस बने रविराज को चित्रांश परिवार ने किया सम्मानित

नवादा : जिला चित्रांश एसोसिएशन की ओर से नगर के मिलन रेसिडेंसी…

By Swatva
बिहारी समाज

धूमधाम के साथ गूंजा जय श्रीराम ,मंदिरों में उमड़ती रही भीड़

नवादा : जिलेभर में रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के…

By Swatva
बिहारी समाज

रामनवमी जुलूस को ले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नवादा : रामनवमी जुलूस को शांति व सौहार्द के माहौल में मनाने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?