नवादा : नगर में रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले शोभा यात्रा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री अमित अनुराग द्वारा शोभा यात्रा मार्ग का ड्रोन कैमरा के माध्यम से विस्तृत सत्यापन किया गया।
ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए संभावित संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा अवरोधक बिंदुओं की पहचान की गई, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, थानाध्यक्ष, नगर थाना, बुंदेलखंड थाना, सहायक अभियंता, भवन प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट