नवादा : रामनवमी जुलूस को शांति व सौहार्द के माहौल में मनाने और विधि-व्यवस्था को बेहतर रखने को ले जिले की हिसुआ में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में हिसुआ थाना से मार्च शुरू हुआ, जो प्रखंड के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। नगर के अंदर बाजार, महादेव मोड़, नरहट रोड, गया जी, राजगीर और नवादा रोड और ग्रामीण क्षेत्रों में दोना, तुंगी, मंझवे, बस्ती बिगहा, हदसा, दोना आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया।
बता दें हिसुआ में 28 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन शांति व्यवस्था की पूरी कोशिश कर रही है। फ्लैग मार्च में एसआइ शैलेश कुमार, सुमन कुमार, संजय सिंह, नवल किशोर सिंह, गोरेलाल समेत थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गयी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वाले और भड़काउ पोस्ट डालने वालों को पुलिस चिह्नत कर कार्रवाई करेगी।
भईया जी की रिपोर्ट