नवादा : कभी जिले के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र में अब भी प्रशासन अलर्ट है। अपनी ओर से हर एहतियात कदम उठाने से परहेज़ नहीं कर रही है। शांति सद्भाव को कायम रखना अपना पहला कर्तव्य मान रही है।
इसी कड़ी के तहत स्वाट टीम के सहयोग से अकबरपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों अकबरपुर बाजार, मदैनी, शेरपुर शाहपुर, पचरुखी, हुड़़राही, माखर, पिथौरी ,फतेहपुर, डीही आदि में फ्लैग मार्च किया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराने के साथ असामाजिक तत्वों को संदेश है। शांति भंग करने वाले वैसे तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित है। उन्होंने लोगों से शांति सद्भाव के साथ निर्भिक होकर त्योहार मनाने की अपील की है।
भईया जी की रिपोर्ट