By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
मनोरंजन

रामायण से कैसे प्रेरित है सिंघम अगेन? बाप बना विलेन तो बेटा पुलिस! सलमान का स्पेशल रोल!

हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सिंघम-3 में कश्मीर की पृष्ठभूमि होगी। लेकिन, ट्रेलर के बाद फिल्म की कहानी पर से पर्दा लगभग हट गया है। ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि...

Swatva Desk
Last updated: October 8, 2024 4:15 pm
By Swatva Desk 1.5k Views
Share
3 Min Read
SHARE

लंबी प्रतीक्षा के बाद सिंघम शृंखला की तीसरी कड़ी ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर आ गया है। इसकी अवधि पांच मिनट से केवल दो सकेंड ही कम है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सिंघम—3 में कश्मीर की पृष्ठभूमि होगी। लेकिन, ट्रेलर के बाद फिल्म की कहानी पर से पर्दा लगभग हट गया है। ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि इसकी कहानी रामायण के कथानक को आधार बनाकर लिखी गई है।

- Advertisement -

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाजीराव सिंघम की पत्नी अवनी का अपहरण कर श्रीलंका ले जाया जाता है। उसे मुक्त कराने के लिए बाजीराव सिंघम अपने सहयोगियों सूर्यवंशी (अक्षय कुमार), सिंबा (रनवीर सिंह), शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम (दीपिका पादुकोण) व एसीपी सत्या (टाइगर श्रॉफ) को लेकर लंका विजय के लिए जाता है और कलियुग के डेंजर लंका (अर्जुन कपूर) से लड़ाई करता है।

अब इसमें रामायण का एंगल यह है कि बाजीराव सिंघम को श्रीराम व उसकी पत्नी अवनी को माता सीता के रूप में चित्रित किया गया है। वहीं उसे सहयोगी सूर्यवंशी को जटायु, सिंबा को हनुमान, एसीपी सत्या को लक्ष्मण और डेंजर लंका को दसानन रावण के प्रतीकात्मक रूप में दर्शाया गया है। ट्रेलर में भी फिल्म के किरदारों की एंट्री के समय रामायण के पात्रों को वीएफएक्स द्वारा दिखाया गया है। इसी से सिंघम अगेन का रामायण एंगल स्पष्ट हो जाता है।

सिंघम अगेन में एक और दिलचस्प बात है कि इस फिल्म में असल जीवन के बाप यानी जैकी श्रॉफ विलेन हैं, वहीं उनके असल जीवन के बेटे टाइगर पुलिस अधिकारी हैं। यानी इस फिल्म में मुख्य पात्रों के अलावा बाप-बेटे की भी भिड़ंत दिख सकती है।

- Advertisement -

अपने सुपर एक्शन फिल्मों के लिए प्रसिद्ध फिल्मकार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विस्तार भी इस फिल्म से हो रहा है। पुलिस आधारित उनकी अन्य फिल्मों के किरदार भी इसमें दिखेंगे। इसके ​अलावा खबर यह भी है कि इस फिल्म से रोहित के कॉप यूनिवर्स में दबंग के चुलबुल पांडेय (सलमान खान) की भी एंट्री होने वाली है। सलमान का रोल पोस्ट क्रेडिट हो सकता है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 01 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

TAGGED: Ajay Devgn, Lady Singham, Rohit Shetty, Singham, Singham Again
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मनोरंजन

सिटी सेंटर मॉल, पटना में “वन टू चा चा चा” फिल्म का प्रमोशन, उमड़ी दर्शकों की भीड़

पटना। भारतीय कॉमेडी फिल्म “वन टू चा चा चा” का भव्य प्रमोशनल…

By Swatva
मनोरंजन

प्रथम पुण्यतिथि पर: कोंकणी परिवार में जन्मे, तेलुगू माहौल में पले और जीवन भर बनाईं हिंदी फिल्में

प्रशांत रंजन महान फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह को उनकी पहली ही फिल्म…

By Swatva Desk
मनोरंजन

भारतीय नाटकों का हो सिनेमाई रूपांतरण: डॉ. विमलेंदु

पटना: विलियम शेक्सपियर द्वारा 400 साल पहले लिखे गए नाटकों पर अमेरिका…

By Swatva Desk
लेटेस्ट न्यूज़

बिहार में बनी फिल्मों के लिए शो आरक्षित हो: प्रणव शाही

सिनेमा-उनेमा का आयोजन बिहार के अलावा पूरे सिनेमा जगत के लिए सुखद…

By Swatva Desk
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?