By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

रक्षाबंधन के दिन बिहार में झमाझम बारिश, पटना समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Amit Dubey
Last updated: August 28, 2026 12:53 pm
By Amit Dubey 5 Views
Share
3 Min Read
मौसम, रक्षाबंधन, बिहार, झमाझम, बारिश, पटना, 20 जिले, ऑरेंज अलर्ट
SHARE

बिहार में आज शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन सभी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से आज पटना समेत 20 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबक बाकी 18 जिलों में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान राज्य में तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद जताई गई है और कहा गया है कि कल 29 अगस्त और आगे भी प्रदेश में बारिश का माहौल बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त को राज्य के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। यह सिलसिला 1 सितंबर तक बना रह सकता है। बारिश के साथ-साथ कई जगहों पर वज्रपात का भी खतरा जताया गया है।

Contents
इन 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्टइन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
- Advertisement -

इन 20 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

जारी चेतावनी में कहा गया है कि पटना, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, सारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय और इनके आसपास के जिलों के साथ ही आज उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश होगी। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं पटना, बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, नवादा और गया समेत मध्य व दक्षिण बिहार के कई इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी बताया गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान सासाराम में जोरदार बारिश दर्ज की गई और वहां कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में सुपौल राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा मोतिहारी और रोहतास में 36 डिग्री, सीवान और दरभंगा में 35.6 डिग्री, पटना में 35.4 डिग्री और अररिया में 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। माना जा रहा कि पूर्वी भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज होने से बिहार में नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इसी वजह से राज्य में मानसूनी बादल बन रहे हैं और 26 अगस्त से 1 सितंबर तक मानसून बिहार में पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

TAGGED: 20 जिले, ऑरेंज अलर्ट, झमाझम, पटना, बारिश, बिहार, मौसम, रक्षाबंधन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

छिलका व पैन से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान परेशान
बिहारी समाज
शिक्षा मंत्री, घोषणा, मार्कशीट, फेल शब्द, नहीं, मैट्रिक, इंटर
बिहार में मार्कशीट पर अब फेल शब्द नहीं दिखेगा, शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
श्रावण पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कजरी महोत्सव का आयोजन
बिहारी समाज
उपेक्षा से बदहाल पार्क के लौटेंगे अच्छे दिन, डीएसपी और मनरेगा पीओ ने संभाली कमान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

छिलका व पैन से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान परेशान
बिहारी समाज
शिक्षा मंत्री, घोषणा, मार्कशीट, फेल शब्द, नहीं, मैट्रिक, इंटर
बिहार में मार्कशीट पर अब फेल शब्द नहीं दिखेगा, शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
श्रावण पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कजरी महोत्सव का आयोजन
बिहारी समाज
उपेक्षा से बदहाल पार्क के लौटेंगे अच्छे दिन, डीएसपी और मनरेगा पीओ ने संभाली कमान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

छिलका व पैन से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान परेशान

नवादा : जिले की सिरदला प्रखंड क्षेत्र के चौकीया पंचायत बागेश्वरी बड़की आहर…

By Swatva
शिक्षा मंत्री, घोषणा, मार्कशीट, फेल शब्द, नहीं, मैट्रिक, इंटर
बिहारी समाज

बिहार में मार्कशीट पर अब फेल शब्द नहीं दिखेगा, शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा

बिहार के शिक्षा मंत्री ने आज रक्षाबंधन के दिन बड़ी घोषणा की।…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

श्रावण पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कजरी महोत्सव का आयोजन

- लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प नवादा : नगर की प्रसिद्ध…

By Swatva
बिहारी समाज

उपेक्षा से बदहाल पार्क के लौटेंगे अच्छे दिन, डीएसपी और मनरेगा पीओ ने संभाली कमान

नवादा : वर्षों से उपेक्षा की मार झेल रहा जिले के पकरीबरावां- प्रखंड…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?