By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की JDU MLA विभा देवी के बेटे की हादसे में मौत, मचा कोहराम

Amit Dubey
Last updated: March 20, 2026 11:52 am
By Amit Dubey 36 Views
Share
3 Min Read
राजबल्लभ, विभा देवी, पुत्र, मौत, नवादा, पूर्व मंत्री, JDU MLA, थार गाड़ी
SHARE

नवादा से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव और नवादा की वर्तमान जदयू विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजबल्लभ और विभा देवी के पुत्र अखिलेश बीते दिन घर के पास ही थार गाड़ी चला रहे थे। इस बीच अचानक उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पास में ही एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। जैसे ही अखिलेश के मौत की खबर नवादा पहुंची, उनके गांव समेत परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी यह खबर सुनी, स्तब्ध रह गया।

Contents
थार गाड़ी पेड़ से टकराई, सिर में लगी गंभीर चोटमेदांता में देर रात तोड़ा दम, परिवार में मातम
- Advertisement -

थार गाड़ी पेड़ से टकराई, सिर में लगी गंभीर चोट

घटना बीते दिन गुरुवार शाम की है। अखिलेश यादव अपने पैतृक गांव पथर इंग्लिश स्थित आवास से निकले ही थे कि उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें शुरू में नवादा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। अखिलेश का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पथर इंग्लिश में ही किये जाने की खबर है। इधर राजबल्लभ और विभा देवी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

मेदांता में देर रात तोड़ा दम, परिवार में मातम

बताया जाता है कि यह दर्दनाक हादसा गुरुवार की देर शाम घटित हुआ। अखिलेश कुमार अपने नवादा स्थित आवास से अपनी थार गाड़ी लेकर निकले थे। अभी वह घर से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अखिलेश कुमार सिर में गंभीर चोट से अचेत हो गए। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।अखिलेश कुमार अपने माता-पिता के विपरीत सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। वह नवादा में एक पेट्रोल पंप संचालक के रूप में अपना व्यवसाय संभालते थे। हालांकि वह सीधे तौर पर राजनीति में नहीं थे, लेकिन सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता और आम जनता के प्रति उनका सरल व्यवहार उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाता था।

TAGGED: jdu mla, थार गाड़ी, नवादा, पुत्र, पूर्व मंत्री, मौत, राजबल्लभ, विभा देवी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

धमकी, हत्या, केंद्रीय मंत्री, जयंत चौधरी, बंगाल, कॉल, टूर प्रोग्राम, कॉपी लीक, व्हाट्सएप
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, बंगाल से आया कॉल…टूर की कॉपी लीक होने से हड़कंप
अपराध देश-विदेश राजपाट
JDU, 2 डिप्टी सीएम, निशांत, पार्टी अध्यक्ष, नीतीश, 24 मार्च, ऐलान, संजय झा
केवल निशांत नहीं, JDU से 2 डिप्टी सीएम! 24 को पार्टी अध्यक्ष बन जायेंगे नीतीश, संजय झा ने और क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
विधायक, विभा देवी,नवादा, बेहोश, शव, छोटा पुत्र
छोटे बेटे का शव देख बेहोश हुईं नवादा विधायक विभा देवी, बड़े बेटे ने क्या बताया?
दुर्घटना बिहारी समाज राजनीति
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या कांड में हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

धमकी, हत्या, केंद्रीय मंत्री, जयंत चौधरी, बंगाल, कॉल, टूर प्रोग्राम, कॉपी लीक, व्हाट्सएप
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, बंगाल से आया कॉल…टूर की कॉपी लीक होने से हड़कंप
अपराध देश-विदेश राजपाट
JDU, 2 डिप्टी सीएम, निशांत, पार्टी अध्यक्ष, नीतीश, 24 मार्च, ऐलान, संजय झा
केवल निशांत नहीं, JDU से 2 डिप्टी सीएम! 24 को पार्टी अध्यक्ष बन जायेंगे नीतीश, संजय झा ने और क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट
विधायक, विभा देवी,नवादा, बेहोश, शव, छोटा पुत्र
छोटे बेटे का शव देख बेहोश हुईं नवादा विधायक विभा देवी, बड़े बेटे ने क्या बताया?
दुर्घटना बिहारी समाज राजनीति
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या कांड में हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
JDU, 2 डिप्टी सीएम, निशांत, पार्टी अध्यक्ष, नीतीश, 24 मार्च, ऐलान, संजय झा
देश-विदेश

केवल निशांत नहीं, JDU से 2 डिप्टी सीएम! 24 को पार्टी अध्यक्ष बन जायेंगे नीतीश, संजय झा ने और क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं और अगले…

By Amit Dubey
विधायक, विभा देवी,नवादा, बेहोश, शव, छोटा पुत्र
दुर्घटना

छोटे बेटे का शव देख बेहोश हुईं नवादा विधायक विभा देवी, बड़े बेटे ने क्या बताया?

पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को दुलारचंद यादव हत्या कांड में हाईकोर्ट से जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर

पटना : मोकामा से जद(यू) के विधायक अनंत कुमार सिंह उर्फ छोटे…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

जिला राजद अध्यक्ष सह मुखिया की मुश्किलें बढ़ीं

नवादा : जिले के राजद अध्यक्ष सह अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?