By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

रघु राय की फोटोग्राफी के केंद्र में मनुष्य: विनय कुमार

कार्यक्रम का संचालन कर रहे दालान संस्था के संस्थापक प्रशांत रवि ने बताया कि साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता और लोक कला जैसे विविध आयामों पर दालान द्वारा अनवरत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विगत 26 अप्रैल को जब भारत के महान छायाकार रघु राय का निधन हुआ, उसी दिन दालान संस्था ने उनकी स्मृति में कार्यक्रम करने. . . .

Swatva Desk
Last updated: May 1, 2026 5:39 pm
By Swatva Desk 1.1k Views
Share
4 Min Read
Vinay Kumar (top left), Suman Srivastava (top right), Prof. Jai Deo (Bottom left), documentary (Bottom right)
SHARE

पटना: महान फोटोग्राफर रघु राय द्वारा खींची गई तस्वीरों के केंद्र में हमेशा मनुष्य रहा। फोटो के जिस फ्रेम में इंसान नहीं हो, रघु राय ने कभी वैसी फोटोग्राफी नहीं की। उनके निधन ने भारत की फोटोग्राफी की दुनिया में एक ऐसा शून्य उत्पन्न किया है, जिसे शायद ही भरा जा सकेगा। उक्त बातें बापू टावर के निदेशक आईएएस अधिकारी विनय कुमार ने कहीं। वे शुक्रवार को दालान संस्था द्वारा आयोजित रघु राय की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

उन्होंने रघु राय के साथ बिताए अपने समय को साझा करते हुए बताया कि रघु राय स्वभाव से विनोदी स्वभाव के थे और सामान्य बात को भी रोचक बनाकर पेश करते थे। उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी कि वह नए लोगों के साथ उत्साहित होकर काम करते थे और कभी भी किसी जूनियर को अपने से छोटा होने का एहसास नहीं कराते थे। ‘बिहार पास्ट एंड नाउ’ शीर्षक से उन्होंने बिहार सरकार के लिए कॉफी टेबल बुक तैयार किया। जब इसका लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे थे तो वह काम के दौरान जुड़े उनके समेत सारे लोगों को बुलाना नहीं भूले। बिहार में महात्मा गांधी के योगदानों को लेकर एक कॉफी टेबल बुक तैयार करने की योजना उनके साथ बन रही थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और वह बीच में ही हम सब को छोड़कर चले गए। उनका जाना भारत के सारे छायाकारों के लिए व्यक्तिगत क्षति है।

वरिष्ठ छायाकार बीके जैन ने उनकी फोटोग्राफी की तकनीकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी तस्वीरों में श्याम रंग का बाहुल्य होता था। वरिष्ठ छायाकार सुमन श्रीवास्तव ने बताया कि शैडो, आइएसओ, शटर स्पीड और ग्रेन आदि तकनीकी जटिलताओं में हम जैसे सामान्य छायाकार उलझे रहते हैं, वहां रघु राय ने इन सारी जटिलताओं के बीच एक सुगम मार्ग निकाला था और अपनी फोटोग्राफी से उन्होंने सिद्ध किया कि फोटोग्राफी की कला में सबसे महत्वपूर्ण इंसान होते हैं, उसके बाद ही कोई इसका तकनीकी पक्ष है। छायांकन के क्षेत्र में उनका यही दर्शन उन्हें महान बनाता है। यह हम जैसे छायाकारों के लिए भी एक रोडमैप की तरह है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे दालान संस्था के संस्थापक प्रशांत रवि ने बताया कि साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता और लोक कला जैसे विविध आयामों पर दालान द्वारा अनवरत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विगत 26 अप्रैल को जब भारत के महान छायाकार रघु राय का निधन हुआ, उसी दिन दालान संस्था ने उनकी स्मृति में कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी जो आज सफल हुई। इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने फोटोग्राफर रघु राय के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रघु राय पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखायी गई।

- Advertisement -

इस अवसर पर कला—संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह, जाने—माने फिल्म विश्लेषक प्रो. जय देव, फिल्मकार प्रशांत रंजन, वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, संजीव कुमार, फोटोग्राफर प्रमोद जैन, मनीष सिन्हा, मनीष कुमार, लेखक उत्पल कुमार समेत शहर के फोटोग्राफर, सिनेमैटोग्राफर, पत्रकार, लेखक और अन्य कला प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: photography, Raghu Rai, tribute, Vinay Kumar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?