By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पटना में किसने शुरू की QR कोड वाली सियासत? पोस्टर पर दिये चिह्न को स्कैन करते ही…

Amit Dubey
Last updated: March 26, 2025 11:46 am
By Amit Dubey 323 Views
Share
3 Min Read
QR कोड, पोस्टर, पटना, जंगलराज
SHARE

बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन चुनावी बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई हैं और सियासी पार्टियां भी विरोधियों के खिलाफ हर तरह के हथकंंडे अपना रही हैं। इसमें पोस्टर के जरिये हमले करना, एक बड़े शगल के रूप में सामने आया है। लेकिन अब पोस्टर वॉर भी हाईटेक हो गया है। इसकी बानगी एनडीए खेमे द्वारा विरोधियों को टारगेट करने के लिए एक खास तरीके के पोस्टर के रूप में देखने को मिला है। दरअसल पटना की सड़कों पर आरजेडी और लालू परिवार के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं, जिस पर लिखा गया है जंगलराज का अत्याचार भूलेगा नहीं बिहार। इस पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक QR कोड भी दिया गया है, जिसको स्कैन करते ही भूलेगा नहीं बिहार नाम से एक पेज खुलता है।

- Advertisement -

QR कोड स्कैन करते ही क्या होगा?

इस पोस्टर में आरजेडी सरकार के जंगलराज का जिक्र किया गया है। QR कोड स्कैन करते ही जो पेज खुलता है, उस पर आरजेडी सरकार के दौरान जंगलराज से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया गया है। यही नहीं, इस पेज पर अलग-अलग कंटेंट को डाउनलोड और शेयर करने का ऑप्शन भी दिया गया है। इस पेज पर लिखा हुआ है जंगलराज का काला चिट्ठा डाउनलोड करें। वहीं इस अलग अंदाज में विरोधियों पर हमला करने की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है.QR कोड लगे इन पोस्टरों को आज बुधवार को पटना की कई सड़कों पर लगाया गया है। सड़क पर चलते लोगों की आंखें इसको देखते ही ठहर जा रही हैं। कई जगहों पर लोग रूक कर क्यूआर कोड को स्कैन करते देखे गए।

पटना की सड़कों पर लगाए गए इस पोस्टर में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी समेत तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की फोटो लगी हुई है। वहीं पोस्टर में लिखा गया है-जंगलराज का अत्याचार, भूलेगा नहीं बिहार।जंगलराज के अत्याचार को जानने के लिए स्कैन करें QR कोड। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विरोधियों पर हमला करने के लिए शुरू किए गए इस नए तरीके के बारे में तरह—तरह की चर्चाएं भी की जा रही हैं। आरजेडी नेताओं ने इस पोस्टर को लेकर एनडीए पर हमला किया है। इस पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन करते ही bhuleganahibihar.com नाम से एक पेज ओपन होता है। इस पेज के खुलते ही आरजेडी सरकार और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए एक वीडियो सॉन्ग भी पोस्ट किया गया है। वहीं इस पेज पर #NoVoteToRJD भी लिखा हुआ है। इसके साथ ही bhuleganahibihar.com के पेज पर आरजेडी सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र किया गया है।

TAGGED: QR कोड, जंगलराज, पटना, पोस्टर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

पटना : पटना जिले के बाढ़ प्रखंड अंतर्गत सादिकपुर गांव में आयोजित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?