By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

थाने के गार्ड क्वार्टर में खून से लथपथ मिली हवलदार की बॉडी, पूर्णिया में हड़कंप

Amit Dubey
Last updated: February 5, 2026 12:31 pm
By Amit Dubey 31 Views
Share
3 Min Read
हवलदार, बॉडी, थाना, गार्ड, क्वार्टर, पूर्णिया, हड़कंप
SHARE

पूर्णिया के अमौर थाने के गार्ड क्वार्टर से पुलिस ने एक हवलदार का खून से लथपथ शव बरामद किया है। हवलदार का नाम आलमनाथ भुईयां बताया जाता है और वह अमौर थाने में ही पदस्थापित था तथा थाने के परिसर में ही स्थित अपने गार्ड क्वार्टर से रह रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हवलदार का शव गार्ड क्वाटर्र में खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जाता हे कि कुछ समय पहले तक हवलदार की पत्नी भी उसके साथ ही गार्ड क्वार्टर में रह रही थीं। लेकिन अस्वस्थता के कारण वह कुछ दिन पहले इलाज के लिए घर गई हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते दिन की सुबह आठ बजे तक हवलदार की अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय तक सब सामान्य था। घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन राइफल और उसका चला हुआ कारतूस बरामद किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार मृतक हवलदार आलमनाथ भुइयां गया जिले का रहने वाला था। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष तथा बायसी के पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार पांडे थाना परिसर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कांस्टेबल की गर्दन में गोली लगने के निशान हैं। मौके से हवलदार का सर्विस कारबाइन और एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जाता है कि हवलदार ने घटना से लगभग दो घंटे पहले सुबह 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी और बातचीत में कुछ असामान्य नहीं था। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या किसी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक हवलदार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार इस वाकये का पता तब चला जब पुलिस कैंटिन का कर्मी रोज की तरह सुबह का नाश्ता लेकर हवलदार के कमरे पर गया। कैंटिन कर्मी ने बताया कि उसने हवलदार के कमरे का दरवाजा खुला हुआ पाया। उसने अंदर देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने ​देखा कि हवलदार का खून से लथपथ बेजान शरीर जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने इसकी सूचना थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को दी जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। सभी भागे—भागे हवलदार के क्वार्टर पर पहुंचे और फिर वरीय अधिकारियों को घटना के संबंध में जानकारी दी और जांच शुरू की।

TAGGED: क्वार्टर, गार्ड, थाना, पूर्णिया, बॉडी, हड़कंप, हवलदार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गया, जंक्शन, रेलवे, मेगा ब्लॉक, ट्रेन, रूट, बदले, रद
गया जंक्शन पर 45 दिन का मेगा ब्लॉक! पटना-गया मेमू रद्द, कोसी-बुद्ध पूर्णिमा समेत दर्जनों ट्रेनों के रूट बदले
देश-विदेश बिहारी समाज
नवजात, अदला—बदली, सदर अस्पताल, बेटा, बेटी, हाजीपुर, बवाल
डिलीवरी के बाद बेटा कहा और कर दी नसबंदी, लेकिन जब बेटी थमाया तो सदर अस्पताल में मच गया बवाल
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ स्वास्थ्य
सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार राम को दी गयी विदाई
बिहारी समाज
तत्कालीन जिला प्रबंधक को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गया, जंक्शन, रेलवे, मेगा ब्लॉक, ट्रेन, रूट, बदले, रद
गया जंक्शन पर 45 दिन का मेगा ब्लॉक! पटना-गया मेमू रद्द, कोसी-बुद्ध पूर्णिमा समेत दर्जनों ट्रेनों के रूट बदले
देश-विदेश बिहारी समाज
नवजात, अदला—बदली, सदर अस्पताल, बेटा, बेटी, हाजीपुर, बवाल
डिलीवरी के बाद बेटा कहा और कर दी नसबंदी, लेकिन जब बेटी थमाया तो सदर अस्पताल में मच गया बवाल
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ स्वास्थ्य
सम्मान समारोह आयोजित कर प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार राम को दी गयी विदाई
बिहारी समाज
तत्कालीन जिला प्रबंधक को निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
जहर, मां, 2 बेटियां, प्रताड़ना, ससुराल, बेटा, नालंदा
अपराध

बेटा नहीं जनने की प्रताड़ना से तंग महिला ने 2 बेटियों संग खाया जहर, ससुराल वाले फरार

नालंदा जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

By Amit Dubey
पत्नी, आशिक, गला रेता, पति, मुजफ्फरपुर, बीच सड़क
अपराध

मुजफ्फरपुर में पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति का बीच सड़क रेत दिया गला

मुजफ्फरपुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां…

By Amit Dubey
जहर, 5 नाबालिग, लड़कियां, 4 मौत, औरंगाबाद, हसपुरा
अपराध

औरंगाबाद में 5 नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

By Amit Dubey
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?