By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

पीएमसीएच से लेकर बीएचयू तक के निर्माण में दरभंगा महाराज का योगदान: तेजकर झा

उन्होंने अपने प्रयास से न केवल हिंदी में आर्यावर्त और अंग्रेजी में इंडियन नेशन नामक दो प्रसिद्ध अखबारों का प्रकाशन शुरू कराया, बल्कि देश-विदेश के प्रसिद्ध अखबारों जैसे स्टेट्समैन, पायनियर, द हिंदू और लंदन के सबसे बड़े अखबार 'द टाइम्स'. . . .

Swatva Desk
Last updated: November 28, 2025 7:14 pm
By Swatva Desk 606 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जयंती विशेष 

- Advertisement -

पटना: पीएमसीएच से लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के दरभंगा हाउस तक के निर्माण में दरभंगा राज के महाराजा कामेश्वर सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान है। इतने बड़े रजवाड़े के महाराजा होते हुए भी उन्होंने BHU के लिए देशभर में घूमकर चंदा मांगने में संकोच नहीं किया, यह शिक्षा को लेकर उनके आग्रह को दर्शाता है। आज से 100 वर्ष पहले शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दरभंगा महाराज द्वारा 15 लाख रुपए प्रतिवर्ष खर्च किए जाते थे, जो आज के अरबों रुपए के समान है।

 

उक्त बातें प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक तेजकर झा ने कहीं। वह शुक्रवार को पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार द्वारा आयोजित महाराजा कामेश्वर सिंह जयंती समारोह में बतौर मुख्य वक्ता संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1907 में जन्म लेने वाले और मात्र 22 वर्ष की आयु में राजगद्दी संभालने वाले महाराजा कामेश्वर सिंह ने प्रथम गोलमेज सम्मेलन में भाग लेकर भारत के पक्ष को मजबूती के साथ रखा था।

- Advertisement -

 

देश, समाज और अपनी संस्कृति की बात को दुनिया भर में मजबूती के साथ प्रस्तुत करने के लिए मीडिया में हस्तक्षेप को महाराजा कामेश्वर सिंह महत्वपूर्ण मानते थे और इसलिए उन्होंने अपने प्रयास से न केवल हिंदी में आर्यावर्त और अंग्रेजी में इंडियन नेशन नामक दो प्रसिद्ध अखबारों का प्रकाशन शुरू कराया, बल्कि देश-विदेश के प्रसिद्ध अखबारों जैसे स्टेट्समैन, पायनियर, द हिंदू और लंदन के सबसे बड़े अखबार ‘द टाइम्स’ में भी भारी निवेश किया था। इसलिए पत्रकारिता के विद्यार्थियों और पत्रकारों के लिए कामेश्वर सिंह जी महाराज प्रेरणा के स्रोत हैं।

- Advertisement -

 

1911 में जब बिहार अलग प्रांत बना तो कामेश्वर सिंह जी के पिता महाराज रामेश्वर सिंह जी विधान परिषद के सदस्य चयनित हुए। उस समय वह समाज के वंचित तबके के लोगों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने को लेकर चिंतित रहते थे। अपने पिता की भांति ही महाराजा कामेश्वर सिंह जी भी समाज के हर वर्ग को बराबर सम्मान दिया। यही कारण है कि हिंदू के विभिन्न जातियों से लेकर मुसलमान समाज तक में उनकी खूब प्रतिष्ठा थी।

 

जयंती समारोह के आरंभ में स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. शिप्रा शर्मा और डॉ. संजय सागर ने मुख्य वक्ता तेजकर झा का स्वागत पौधा और पुष्पगुच्छ देकर किया। एमजेएमसी के शिक्षक डॉ. गौतम कुमार ने अपने स्वागत संबोधन के दौरान तेजकर झा का परिचय कराया। हिंदी विभाग के शिक्षक और एमजेएमसी के समन्वयक डॉ. रमेश कुमार ने मंच संचालन करते हुए एमजेएमसी की हालिया गतिविधियों की जानकारी दी। एमजेएमसी के शिक्षक प्रशांत रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तेजकर झा की धर्मपत्नी अजीता झा, हिंदी विभाग के डॉ. उत्तम कुमार, बंगाली विभाग से डॉक्टर चंदन, एमजेएमसी के शिक्षक मुदस्सिर सिद्दीकी समेत हिंदी विभाग और एमजेएमसी के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: Darbhanga House, Darbhanga Maharaj, Maharaja Kameshwar Singh, MJMC, Patna University
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

पत्रकारिता के अभाव में आदिम युग जैसा हाल: प्रवीण बागी

पटना: पत्रकारिता के अभाव में आधुनिक समाज फिर से आदिम युग में…

By Prashant Ranjan
40, सुतली बम, हथुआ हॉस्टल, PU, रेड, बरामद, 7 छात्र, अरेस्ट
अपराध

PU के हथुआ हॉस्टल में पुलिस की रेड, 40 सुतरी बम बरामद…7 छात्र अरेस्ट

पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के हथुआ हॉस्टल में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

By Amit Dubey
दरभंगा, स्कूल, छात्र, मौत, बस, सड़क, गिरा, बवाल, ड्राइवर, फरार
दुर्घटना

दरभंगा में स्कूल बस से गिरा तीसरी कक्षा का छात्र, मौत के बाद ड्राइवर फरार…बवाल

दरभंगा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एक निजी…

By Amit Dubey
लाइब्रेरियन, भर्ती, टली, LET परीक्षा, देरी
बिहारी समाज

अभी नहीं होगी LET परीक्षा, लाइब्रेरियन भर्ती भी टली

बिहार में लगातार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?