पटना : रोहतास में एक निजी स्कूल के उद्घाटन करने पहुंची भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, किस पार्टी और कौन से विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगी इसके बारे में नहीं बताया है। ज्योति सिंह डेहरी और काराकाट विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही है।
दरअसल, रोहतास के सूर्यपुरा में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वो विधान सभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी यह तय नहीं की है। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक दलों से उनकी बातचीत चल रही है। समय की कमी के कारण वो पटना नहीं जा पा रही हैं। वो बहुत जल्द बताएंगी कि किस पार्टी और सीट से चुनाव लड़ेंगी जो। मालूम हो कि पवन सिंह ने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय काराकाट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था। इससे भाजपा को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा था।