बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पार्टी और गठबंधन के लोग खुद को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं। बिहार की राजनीति में मुकेश सहनी और उनकी पार्टी VIP क भी रोल कुछ काम नहीं है। बिहार में मुकेश सहनी को लेकर के सियासी खेल शुरू है। इसी क्रम में बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मुकेश सहनी का NDA में शामिल होने की बात पर कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, कुछ भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने CAG रिपोर्ट को लेकर विपक्ष पर हमला बोला।
बीजेपी की ओर से आयोजन मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से मीडिया के द्वारा सवाल किया गया कि क्या मुकेश सहनी एनडीए के साथ आएंगे, तो उन्होंने कहा कि राजनीति सम्भावनों का खेल है, इसमें कभी भी कुछ हो सकता है। दिलीप जायसवाल के इस जवाब का कुछ ज्यादा तो नहीं लेकिन, हद तक मायने निकाला जा सकता है कि जिस तरीके से मुकेश सहनी सीट शेयरिंग और कथित डिप्टी सीएम पद को लेकर के महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं। वो फिर से NDA का दामन थाम सकते हैं।
वहीँ, मुख्यमंत्री नीतीश नीत NDA सरकार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व ने विकास हो रहा है। गांव गांव में बिजली बिल जीरो होने जा रहा है। पेंशन की राशि बढा दी गई है। आशा ममता बहन का मानदेय बढा। डोमिसाईल नीति के तहत 100 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया गया। पूरे बिहार में पुल ही पुल नजर आते हैं। पटना में10 यूनिवर्सिटी, दो एम्स हैं, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कालेज खुल रहे हैं। जनता ने विकास का स्वाद चख लिया है अब कभी भी NDA का साथ नहीं छोड़ेगी।
सीएजी रिपोर्ट को लेकर विपक्ष के द्वारा उठाये जा रहे सवाल के जवाब में दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट पर जिसे गबन दिखाया जा रहा है वो फाईनेंसिएल बैकलॉग है। बिहार की जनता चीजों को समझ रही है। विपक्ष 2024 का बैकलॉग दिखा कर जनता को गुमराह नहीं कर सकता है। 2023 की सीएजी रिपोर्ट में बैकलॉग कितना है ये नहीं दिख रहा। 2021-22 में बैकलॉग कितना था ये नहीं दिख रहा। 2005 और 1995 में कितना बैकलॉग था ये भी ख्याल नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अलग-अलग डिपार्टमेंट से हिसाब आता है और बैकलॉग क्लीयर होता जाता है।