पटना : दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद राजयसभा संसद, रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिय देते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने बता दिया कि वो लोग उनसे नाराज थे, क्यूंकि केजरीवाल ने लोगों की समस्या सुनने और काम करने के जगह पर सिर्फ बात बनाया। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बानी है, यह जनता का निर्णय है। साथ ही कुशवाहा ने आगामी बिहार विधानसभ चुनाव में भी NDA की सरकार बनने की 100% गारंटी दी है।
वहीँ, विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कुशवाहा ने कहा कि वे “ख्याली पुलाव” पकाने में लगे हुए हैं, लेकिन बिहार की जनता का एनडीए के साथ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लगातार प्रगति यात्रा कर के बिहार में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को गलतियों को सुधारने के लिए निर्देशत कर रहे हैं। नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर विपक्ष द्वारा तंज किये जाने पर कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के बयान शोभा नहीं देते, किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
कुशवाहा ने आगे कहा कि, बिहार की जनता नीतीश सरकार के काम से संतुष्ट है, इसी कारण से बिहार में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। आगामी विधानसभा चुनाव में NDA प्रचंड बहुमत से जीतेगी। वहीँ, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के सवाल पर कुछ भी बोलने से वो बचते नजर आये। मालूम हो कि इससे पहले मणिपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपना समर्थन वापस ले लिया था। हालांकि, सरकार बनाने की बहुमत से ज्यादा बहुमत भाजपा के पास थी, इसलिए सरकार बनाए रखने में कोई भी परेशानी नहीं आई।