By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार में डाक विभाग की न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लागू, अब घर बैठे मिलेंगी हाईटेक सेवाएं

Swatva
Last updated: May 25, 2026 12:59 pm
By Swatva 32 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। डाक सेवाओं के विस्तार और डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग ने बिहार में ‘न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0’ लागू करने का निर्णय लिया है। इस नई योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। रेल डाक सेवा (पीटी मंडल, पटना) के प्रवर अधीक्षक राजदेव प्रसाद ने बताया कि नई फ्रेंचाइजी स्कीम को पूरी तरह से आधुनिक और पारदर्शी बनाया गया है। इसे APT 2.0 प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, जिससे इसका पूरा संचालन डिजिटल मोड में होगा।

Contents
अब पार्सल और COD की सुविधा भी मिलेगीमेघदूत सॉफ्टवेयर की जगह मोबाइल ऐप से होगा कामसंचालकों को रोज मिलेगा एडवांस कमीशन
- Advertisement -

अब पार्सल और COD की सुविधा भी मिलेगी

प्रवर अधीक्षक ने बताया कि पुरानी फ्रेंचाइजी योजना में केवल घरेलू पंजीकृत डाक (रजिस्टर्ड पोस्ट) लेखों की बुकिंग तक ही सुविधाएं सीमित थीं। लेकिन नई स्कीम 2.0 के तहत अब सभी प्रकार के डाक लेख, पार्सल और कैश ऑन डिलीवरी (COD) पार्सलों की बुकिंग व डिलीवरी की जा सकेगी। इससे ई-कॉमर्स से जुड़े छोटे व्यवसायियों, ऑनलाइन सामान बेचने वालों और आम जनता को बड़ा लाभ होगा। इसके तहत पार्सल पिकअप मॉडल भी शुरू किया जा रहा है।

मेघदूत सॉफ्टवेयर की जगह मोबाइल ऐप से होगा काम

तकनीकी बदलावों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक फ्रेंचाइजी का काम ‘मेघदूत स्टैंडअलोन सॉफ्टवेयर’ के जरिए होता था। अब इसकी जगह मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप सेल्फ सर्विस पोर्टल की सुविधा दी जा रही है, जिससे संचालक कहीं से भी आसानी से काम कर सकेंगे। भुगतान प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बनाने के लिए डिजिटल वॉलेट और सीधे बैंकिंग चैनल इंटीग्रेशन (Direct Banking Channel Integration) की व्यवस्था की गई है, जिससे नकद लेनदेन की जरूरत कम होगी।

संचालकों को रोज मिलेगा एडवांस कमीशन

फ्रेंचाइजी चलाने वालों की आर्थिक सहूलियत के लिए कमीशन भुगतान प्रणाली को भी डिजिटल किया गया है। अब सिस्टम जनरेटेड इनवॉइस के माध्यम से संचालकों को प्रतिदिन अग्रिम (अडवांस) कमीशन दे दिया जाएगा। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की तकनीकी या सेवा संबंधी समस्या के तुरंत समाधान के लिए पोर्टल पर अलग से शिकायत निवारण (Grievance Redressal) की व्यवस्था की गई है। इस योजना से जुड़ने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रवर अधीक्षक, रेल डाक सेवा, पीटी मंडल, पटना के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा विभाग से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisement -
TAGGED: patna khabar, patna news, Patna update न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0, डाक विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पिता ने शादीशुदा बेटी की हत्या कर नदी में दफनाया शव, मां- पिता व भाई गिरफ्तार
बिहारी समाज
सीतामढ़ी, मां, नाबालिग, पुत्री, दुष्कर्म, हत्या, कब्र, शव
सीतामढ़ी में मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकाला बेटी का शव
अपराध बिहारी समाज
ककोलत में सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट, रविवार शाम तक सिर्फ 3300 कटे टिकट
बिहारी समाज
गयाजी, पूर्व सांसद, घर, छापेमारी, ड्रग विभाग, पुलिस, नकली, नशीली, दवाएं, बरामद
गयाजी में पूर्व सांसद के घर पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली-नशीली दवाएं बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ स्वास्थ्य
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पिता ने शादीशुदा बेटी की हत्या कर नदी में दफनाया शव, मां- पिता व भाई गिरफ्तार
बिहारी समाज
सीतामढ़ी, मां, नाबालिग, पुत्री, दुष्कर्म, हत्या, कब्र, शव
सीतामढ़ी में मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकाला बेटी का शव
अपराध बिहारी समाज
ककोलत में सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट, रविवार शाम तक सिर्फ 3300 कटे टिकट
बिहारी समाज
गयाजी, पूर्व सांसद, घर, छापेमारी, ड्रग विभाग, पुलिस, नकली, नशीली, दवाएं, बरामद
गयाजी में पूर्व सांसद के घर पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली-नशीली दवाएं बरामद
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ स्वास्थ्य
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पिता ने शादीशुदा बेटी की हत्या कर नदी में दफनाया शव, मां- पिता व भाई गिरफ्तार

नवादा : जिले के धमौल थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने…

By Swatva
सीतामढ़ी, मां, नाबालिग, पुत्री, दुष्कर्म, हत्या, कब्र, शव
अपराध

सीतामढ़ी में मां ने लगाया दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने कब्र से निकाला बेटी का शव

सीतामढ़ी से एक हैराज करने वाली घटना सामने आई है जहां पुलिस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

ककोलत में सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट, रविवार शाम तक सिर्फ 3300 कटे टिकट

नवादा : जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल ककोलत जलप्रपात में रविवार…

By Swatva
गयाजी, पूर्व सांसद, घर, छापेमारी, ड्रग विभाग, पुलिस, नकली, नशीली, दवाएं, बरामद
अपराध

गयाजी में पूर्व सांसद के घर पुलिस और ड्रग विभाग की छापेमारी, नकली-नशीली दवाएं बरामद

गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित न्यू एरिया पिपरपांती मोहल्ले में…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?