By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

बिहार के 38 ज़िलों के 137 मदरसे पहली बार एनएसएस से जोड़े जाएंगे : मोहम्मद आलमगीर

Swatva
Last updated: August 8, 2024 5:27 pm
By Swatva 308 Views
Share
3 Min Read
SHARE

एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक ने विश्वविद्यालय परिसर में किया ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का शुभारंभ

- Advertisement -

पटना : ‘’मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी व फारसी विश्वविद्यालय राज्य का इकलौता विश्वविद्यालय है जिसका विस्तार राज्य के 38 ज़िलों के 137 मदरसों तक भी है। आने वाले कुछ महीनों में एनएसएस से इन मदरसों को जोड़ दिया जाए तो समाज के हाशिये पर पड़े समुदाय भी मुख्यधारा में आ सकेंगे। राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बेहद ज़रूरी है कि वो किताबी शिक्षा के अलावा अपने आसपास के समुदाय में भी जाकर रचनात्मक योगदान दें। नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) पढ़ाई के साथ साथ देश भर के कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्रों को समाज से सीधा जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।”

यह बातें आज मौलाना मजहरूल हक़ अरबी व फ़ारसी विश्वविद्यालय में एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए एन एस एस के क्षेत्रीय निदेशक (बिहार-झारखंड) श्री गिरधर उपाध्याय ने कही। इस मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत 300 नए पौधे परिसर में लगाए गए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद आलमगीर ने की और मुख्य वक्ता के तौर पर कुलसचिव कर्नल कामेश कुमार, युवा अधिकारी प्रियव्रत मंडल तथा विश्विद्यालय के एन एस एस संयोजक डॉ. निखिल आनंद गिरि भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री गिरधर उपाध्याय ने उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को विस्तार से केंद्र सरकार के एन एस एस अभियान के बारे में समझाया कि कैसे इससे जुड़कर उनका व्यक्तित्व विकास हो सकता है और कई नौकरियों में भी इसके सर्टिफिकेट से लाभ मिल सकता है।

अपने संबोधन में कर्नल कामेश कुमार ने बताया कि मौलाना मजहरुल हक़ विश्वविद्यालय राज्य का इकलौता संस्थान है जिसकी जड़ें राज्य के हर ज़िले में फैली हुई हैं। समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय भविष्य में कई और संगठनों के साथ संपर्क में है ताकि कला, संस्कृति का संरक्षण भी हो सके। संयोजक निखिल आनंद गिरि ने कहा कि इस अवसर पर संकल्पतरू फाउंडेशन संस्था के सौजन्य से विश्वविद्यालय में करीब 300 नए पौधे रोपे गए और भविष्य में इसे पटना के अलग अलग इलाकों में भी विस्तार दिया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी कुछ महीनों में ही राज्य के 137 मदरसे, विश्वविद्यालय के अधीन स्टडी सेंटर भी एनएसएस से जोड़ दिये जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक डॉ. मुक्ता सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ तहसीन ज़मा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

प्रभात रंजन शाही की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: 137 मदरसे, एनएसएस, मोहम्मद आलमगीर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान
लेटेस्ट न्यूज़
रोजगार कैम्प का होगा आयोजन 25 को
बिहारी समाज
“सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन
बिहारी समाज
BSEB Inter Result 2026 : बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास, तीनों संकायों के टॉपर्स घोषित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान
लेटेस्ट न्यूज़
रोजगार कैम्प का होगा आयोजन 25 को
बिहारी समाज
“सबका सम्मान-जीवन आसान” के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में व्यापक जनसुनवाई का आयोजन
बिहारी समाज
BSEB Inter Result 2026 : बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास, तीनों संकायों के टॉपर्स घोषित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान

नवादा : जिले की बेटी सपना कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति…

By Swatva
चिराग, नया CM, डिप्टी CM, सब फाइनल, NDA, दिल्ली, पटना
देश-विदेश

नए CM और डिप्टी CM पर NDA में सब फाइनल! दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया…

By Amit Dubey

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 जारी, यहाँ देखें सीधा लिंक…

पटना : बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बहुत ही…

By Swatva
PK, नीतीश, परिवारवाद, लालू, मुख्यमंत्री, सीधा हमला, प्रशांत किशोर, जन सुराज
देश-विदेश

नीतीश ने भी लालू वाल ही काम किया,परिवारवाद पर PK का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?