पटना : पावन मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी पटना के यूथ हॉस्टल परिसर में ब्रह्मर्षि समाज का भव्य मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित किया गया। “आपन माटी बिहार” के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ब्रह्मर्षि समाज से जुड़े लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकजुटता और पारस्परिक सौहार्द का परिचय दिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ की गई।
इस अवसर पर “आपन माटी बिहार” द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। संस्था द्वारा शीतलहर के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, समाज के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित करने जैसे कार्यों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।संस्था के सक्रिय सदस्य अविनाश कुमार ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण और टीमवर्क के कारण ही संस्था समय-समय पर सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर पा रही है।
समारोह में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, सांसद विवेक ठाकुर, विधायक देवेश, दीपक ठाकुर, पूर्व सांसद बीणा देवी, पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला, दिलमणि देवी, ज्योतिपुंज निदेशक डॉ. अभिषेक सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल, डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ. ऋषभ, डॉ. राजेश रंजन, डॉ. रणधीर, पंकज कुमार, प्रभाकर (एसडीएम), डॉ. रत्नेश चौधरी, डॉ. शरद, बिगुल बाबू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं “आपन माटी बिहार” के विवेक कुमार आचार्य, हेमंत भारद्वाज, रवि रंजन कुमार, श्वेता, मनीष शर्मा, सुमन कुमार, विनोद कुमार पंकज सहित संगठन के सदस्य एवं भूमिहार महिला समाज की सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामुदायिक एकजुटता को सुदृढ़ करना रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ साकार किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट