By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

23 IAS अधिकारियों का तबादला, UPSC टॉपर गरिमा लोहिया बनीं बाढ़ की SDM

Swatva
Last updated: January 10, 2026 4:09 pm
By Swatva 166 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बिहार की नीतीश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), नगर आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Contents
गरिमा लोहिया को मिली ‘बाढ़’ की कमानमुख्यमंत्री सचिवालय और कम्फेड में नई तैनातीनगर निगमों को मिले नए नगर आयुक्तइन अधिकारियों को मिली DDC की जिम्मेदारीSDM स्तर पर अन्य बदलावबधाई देने वालों का लगा तांता
- Advertisement -

गरिमा लोहिया को मिली ‘बाढ़’ की कमान

इस तबादले में सबसे ज्यादा चर्चा यूपीएससी-2023 की सेकेंड टॉपर सुश्री गरिमा लोहिया की है। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक कर्मभूमि माने जाने वाले ‘बाढ़’ अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है। गौरतलब है कि पालका साहनी और वंदना प्रेयसी के बाद वह बाढ़ की कमान संभालने वाली तीसरी महिला आईएएस अधिकारी बन गई हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय और कम्फेड में नई तैनाती

समीर सौरभ (2019 बैच) को पटना के डीडीसी पद से हटाकर कम्फेड, पटना का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। दीपक कुमार मिश्रा (2019 बैच) को नालंदा के नगर आयुक्त से अब मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें बिहार विकास मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नगर निगमों को मिले नए नगर आयुक्त

सरकार ने नगर निकायों की व्यवस्था सुधारने के लिए कई युवा आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है:

- Advertisement -

अभिषेक पलासिया : नगर आयुक्त, गया।
कुमार निशांत विवेक : नगर आयुक्त, बिहारशरीफ (नालंदा)।
शिवाक्षी दीक्षित : नगर आयुक्त, बेतिया।
किसलय कुशवाहा : नगर आयुक्त, भागलपुर।
आशीष कुमार : नगर आयुक्त, मोतिहारी।
पार्थ गुप्ता : नगर आयुक्त, मुंगेर।

इन अधिकारियों को मिली DDC की जिम्मेदारी

श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर : उप विकास आयुक्त, पटना।
शुभम कुमार : उप विकास आयुक्त, नालंदा।
सूर्य प्रताप सिंह : उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर।
लक्ष्मण तिवारी : उप विकास आयुक्त, सारण।
गौरव कुमार : उप विकास आयुक्त, गोपालगंज।
काजले वैभव नितिन : उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण।
दिव्या शक्ति : उप विकास आयुक्त, कैमूर।

- Advertisement -

SDM स्तर पर अन्य बदलाव

अनुमंडल स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गरिमा लोहिया के अलावा अनिरुद्ध पांडेय को दानापुर, कृतिका मिश्रा को पटना सदर, आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर (पश्चिम) का अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी आईएएस अधिकारियों को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जहां युवा अधिकारियों के कंधों पर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने की चुनौती होगी।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

TAGGED: patna, patna khabar, patna live, patna news, patna updates
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?