By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

चिराग का नीतीश सरकार से सवाल, बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?

Swatva
Last updated: July 13, 2025 9:08 am
By Swatva 470 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर अब NDA के घटक दलों द्वारा भी सरकार पर सवाल उठाये जा रहे हैं। विपक्ष द्वारा तो सरकार पर सवाल उठाये जा ही रहे हैं। इस क्रम में लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान भी सरकार से पूछ दिया है। चिराग ने कहा कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? वहीँ, चिराग पासवान अपनी सभाओं में कहते दिख जाते हैं कि बिहार विस चुनाव 2025 में 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है?

- Advertisement -

बिहार में चर्चित कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद से पटना में एक के बाद एक कारोबारियों की हत्या हो रही है। लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है। वहीँ, अब सरकार के सहयोगी दल भी बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। पिछले दिनों लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। और अब केंद्रीय मंत्री और लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान ने सरकार से सवाल पूछ दिया है कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?

चिराग पासवान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? समझ से परे है कि बिहार पुलिस की जिम्मेदारी क्या है?” चिराग से इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर चिराग पासवान क्या करने वाले हैं और क्या एनडीए में सबकुछ ठीक है? कारण कि चिराग पासवान अक्सर कहते नजर आ जाते हैं कि वो भी चुनाव लड़ेंगे और उनकी पार्टी इसबार के बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सेटों पर अपने उमीदवार को उतारेंगे।

चिराग पासवान के पार्टी से खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया था। जिसके बाद जेडीयू नेता महेश्वर हजारी ने कहा था कि चिराग पासवान को गठबंधन में साथ रहना है या नहीं वह खुलकर बताएं। इससे पहले चिराग पासवान के बहनोई अरूण भारती ने भी बिहार में आपराधिक घटनाओं की गिनती गिनाई थी और कहा था कि राष्ट्र के लिए आप धृतराष्ट्र नहीं बन सकते हैं। अब चिराग पासवान ने भी बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठा दिए हैं।

- Advertisement -
TAGGED: chirag khabar, chirag on cmnitish, chirag paswan, chirag video, patna news, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva

इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू

नवादा : सदर अनुमंडल में कुल 28 केंद्रों पर संचालित इंटरमीडिएट वार्षिक(सैद्धान्तिक)…

By Swatva

योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 

- खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव ने मांगा जबाव नवादा :…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?