By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

पटना मेट्रो सुरंग निर्माण में बड़ा हादसा, 3 मजदूरों की मौत, लोको मशीन का ब्रेक फेल

Amit Dubey
Last updated: October 29, 2024 11:41 am
By Amit Dubey 548 Views
Share
3 Min Read
पटना मेट्रो, बड़ा हादसा, सुरंग निर्माण, 3 मजदूरों मरे, लोको मशीन, ब्रेक फेल
SHARE

पटना में मेट्रो सुरंग निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा होने की खबर है। राजधानी के अतिव्यस्त अशोक राजपथ पर हुए इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 अन्य लोग घायल बताए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोको पिकअप मशीन इन मजदूरों को टनल के अंदर सुरंग निर्माण के दौरान रौंदते हुए निकल गई। बताया गया कि निर्माण कार्य के दौरान लोको पिकअप का ब्रेक फेल हो गया था जिसके कारण ये हादसा हुआ। मेट्रो के लिए सुरंग निर्माण का ये काम अशोक राजपथ स्थित एनआईटी मोड़ पर चल रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
घटना के वक्त टनल में 25 लोग कर रहे थे काममेट्रो निर्माण का यह भारत में सबसे बड़ा हादसा हैहादसे पर क्या कहना है मंत्री नितिन नवीन का
- Advertisement -

घटना के वक्त टनल में 25 लोग कर रहे थे काम

मजदूरों ने बताया कि हादसे के वक्त टनल में 25 से अधिक लोग काम कर रहे थे। काम कर रहे मजदूरों ने कहा कि अचानक लोको पिकअप मशीन का ब्रेक फेल हो गया और वह काम का रहे मजदूरों को कुचलते हुए आगे निकल गई। मरने वालों में हेल्पर मनोज, विजय और श्यामबाबू नाम के मजदूर शामिल हैं। तीनों मजदूर उड़ीसा के रहने वाले हैं। बताया गया कि मरनेवालों में एक पटना मेट्रो का लोको पायलट जबकि दूसरा टीबीएम ऑपरेटर है।

मेट्रो निर्माण का यह भारत में सबसे बड़ा हादसा है

पटना मेट्रो के किसी निर्माणाधीन स्थल पर यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। मेट्रो निर्माण के दौरान देश में मौत पहले भी हो चुकी है। लेकिन टनल में काम के दौरान तकनीकी खामी के चलते इस तरह का हादसा पहले कहीं नहीं हुआ था। मजदूर समेत लोको पायलट रात आठ बजे से सुबह आठ बजे की शिफ्ट में रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले लोको पिकअप का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित हुआ। इससे हाइड्रोलिक लोको एक जगह पर जाकर रुका तो मजदूरों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते वहां काम कर रहे तीन कर्मियों की मौत हो गई। आठ अन्य मजदूर भी कुचलकर घायल हो गए।

हादसे पर क्या कहना है मंत्री नितिन नवीन का

इधर पटना में अशोक राजपथ सेक्शन में मेट्रो टनल निर्माण के दौरान हुए हादसे पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि अभी तक हमें दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हमने पटना के जिलाधिकारी और पटना मेट्रो प्रशासन को जांच कर जल्द से जल्द सरकार को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निर्माण में लापरवाही और इस हादसे के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
TAGGED: 3 मजदूरों मरे, पटना मेट्रो, बड़ा हादसा, ब्रेक फेल, लोको मशीन, सुरंग निर्माण
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हत्या, दवा व्यावसाई, औरंगाबाद, मस्जिद, पथराव, बवाल
अपराध

औरंगाबाद में मस्जिद के पास दवा व्यावसाई की हत्या के बाद भारी बवाल, पथराव

औरंगाबाद शहर में बीती रात को एक दवा व्यावसायी की गोली मारकर…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

22 संगीन मामलों का कुख्यात आरोपी राजीव गोप गिरफ्तार, मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता

पटना : पटना जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या,…

By Swatva
पुलिस जीप, बुलेट, टक्कर, SSB जवान, 2 मरे, अररिया
दुर्घटना

पुलिस जीप से बुलेट बाइक की टक्कर में SSB जवान समेत 2 की मौत

अ​ररिया में बीती रात हुए एक हादसे में बुलेट बाइक से जा…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?