By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रकृतिका महोत्सव: जैविक उत्पादों की खरीद को उमड़ी भीड़, लोक संगीत ने बांधा समां

Swatva
Last updated: February 9, 2026 3:21 pm
By Swatva 32 Views
Share
4 Min Read
SHARE

– देश में 80 हजार करोड़ का बीज बाजार, जलवायु अनुकूल बीज संरक्षण पर जोर

पटना : प्रकृतिका महोत्सव में जैविक उत्पादों की खरीद और प्राकृतिक व पारंपरिक खेती के तरीकों को समझने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस महोत्सव में आम लोगों के साथ-साथ किसान भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं, जहां उन्हें खेती-किसानी से जुड़ी नीतियों, सरकारी नियमों और पारंपरिक कृषि ज्ञान की जानकारी मिल रही है। महोत्सव में देश के 20 राज्यों से आए जैविक किसान भाग ले रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिला किसानों की है। ये किसान रागी, कोदो, अलसी, पारंपरिक जैविक बीजों सहित पूरी तरह जैविक उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं। इसके साथ ही लगाए गए फूड स्टॉल्स पर लोग ऑर्गेनिक व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं।

Contents
– देश में 80 हजार करोड़ का बीज बाजार, जलवायु अनुकूल बीज संरक्षण पर जोरजीएम के बाद जीन एडिटिंग बड़ा खतरा80 हजार करोड़ का बीज बाजारकृषि में सोलर ऊर्जा की जरूरतकिसानों को मिला सम्मान, लोक संगीत से सजी शाम
- Advertisement -

जीएम के बाद जीन एडिटिंग बड़ा खतरा

कृषि विशेषज्ञ रोहित परख ने कहा कि करीब दो दशक पहले भारत में जीएम कॉटन लाया गया था और अब इसके बाद जीन एडिटिंग का कॉन्सेप्ट सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी आवश्यकता और इससे जुड़े आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाना जरूरी है। यूरोप यह स्पष्ट कर चुका है कि जीन एडिटिंग और जैविक खेती साथ नहीं चल सकती। यह भारत के पारंपरिक बीजों और उनके संरक्षण के लिए गंभीर खतरा है, जिस पर किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। महोत्सव के दौरान आयोजित सत्रों में खेती में श्रम, छिपी बेरोजगारी, कृषि नीतियां, महिला किसानों की स्थिति, बीज संसाधन और व्यापार, बीज बाजार का भविष्य तथा पारंपरिक भोजन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

80 हजार करोड़ का बीज बाजार

बीज बाजार पर चर्चा करते हुए रामानजनेयुलू ने बताया कि देश में बीजों का कुल बाजार लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का है, जिसमें करीब 50 हजार करोड़ रुपये का बाजार असंगठित है। लगभग 35 प्रतिशत बीज बाजार हाइब्रिड बीजों का है, जिसके कारण बड़ी कंपनियों की इस क्षेत्र में भागीदारी बढ़ रही है।

कृषि में सोलर ऊर्जा की जरूरत

खाद्य प्रणालियों में ऊर्जा के समावेश पर आयोजित सत्र में आगा खान फाउंडेशन के नवनीत ने कहा कि छोटे किसान सिंचाई के लिए पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे बिजली का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में कृषि में सोलर ऊर्जा के उपयोग से किसानों को सीधा लाभ हो सकता है। असर संस्था से जुड़े मुन्ना झा ने कहा कि बिहार में फोटोवोल्टिक तकनीक के जरिए जमीन के दोहरे उपयोग की काफी संभावनाएं हैं, लेकिन यह तकनीक अभी नई है।

- Advertisement -

इसके लिए राज्य में स्पष्ट नीति और किसानों के बीच जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेती में ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी को सामाजिक दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है, खासकर बिहार जैसे छोटे किसानों वाले राज्यों के लिए। वेंकी रामचंद्रन ने कहा कि खेती में इस्तेमाल होने वाले सोलर सिस्टम में ग्लास पैनल का उपयोग जरूरी है, क्योंकि पॉलिमर पैनल से निकलने वाला माइक्रोप्लास्टिक लंबे समय में मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है।

किसानों को मिला सम्मान, लोक संगीत से सजी शाम

महोत्सव के अंतिम सत्र में आयोजक टीम की ओर से 10 जैविक किसानों को सम्मानित किया गया, जो जैविक खेती के विभिन्न क्षेत्रों और फसलों पर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। शाम को कलाकारों ने कबीर भजन और बिहार के लोक गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

- Advertisement -
TAGGED: patna, patna khabar, patna news, पटना, पटना खबर, पटना न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल
बिहारी समाज
पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग
बिहारी समाज
पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद
बिहारी समाज
गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल
बिहारी समाज
पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग
बिहारी समाज
पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद
बिहारी समाज
गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

नगर के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद, दो गुट भिड़े, दो घायल

- कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस बल तैनात नवादा : जिले के नगर…

By Swatva

पिरौटा में ‘कादो -की होली’ का तड़का, जब जापानी सितारों पर चढ़ा मिट्टी का रंग

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पिरौटा गांव आये जापानी…

By Swatva

पीट-पीटकर हत्या, महिलाओं के बीच रास्ते को ले झगड़ा, चचेरे भाई से चल रहा जमीनी विवाद

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र के बंसीचक गांव में होली…

By Swatva
बिहारी समाज

गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

नवादा : जिले की उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आलोक में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?