पटना : पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार ठाकुर के पुत्र अधिवक्ता ऋत्विक ठाकुर और उनकी पुत्रवधू अधिवक्ता वैष्णवी ठाकुर का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से विधि जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव भूतनाथ रोड स्थित उनके निजी आवास पर पहुँचे। उन्होंने दोनों दिवंगत आत्माओं के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान कई अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शिवम प्रेरणा की रिपोर्ट