राजधानी पटना के अरफ़ाबाद कॉलोनी में आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें पति-पत्नी व बेटी को गोली मार दी गई। गोली लगने की वजह से मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान एनएमसीएच की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उसकी बेटी के रूप में की गई है। अपराधियों ने रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी के पति धनंजय मेहता को भी गोली मारी। घटना रिटायर्ड नर्स के घर के दरवाजे पर हुई। घायल धनंजय मेहता का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जाती है।
आलमगंज के अरफाबाद की घटना
हत्या और गोलीबारी के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और एक चाकू बरामद किया है। यह घटना आलमगंज थानाक्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी में हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी आपसी विवाद के कारण हुई। इस घटना में एक महिला और उसकी बेटी की जान चली गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
NMCH की रिटायर्ड नर्स थी महालक्ष्मी
जानकारी के अनुसार, मृतका महालक्ष्मी NMCH की रिटायर्ड नर्स थी। उसकी बेटी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने महालक्ष्मी के पति धनंजय मेहता को भी गोली मारी। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेंगे।