By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मिशन मोड में खादी मॉल का निर्माण, अब ग्लोबल ब्रांड बनेगा बिहार का हस्तशिल्प

Swatva
Last updated: December 25, 2025 1:59 pm
By Swatva 150 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना : उद्योग मंत्री डॉ०दिलीप कुमार जायसवाल ने हस्तकरघा प्रक्षेत्र की समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के अन्य जिलों में खादी मॉल के निर्माण में तेजी लाने एवं बिहार एम्पोरियम के आधुनिकीकरण और हस्तशिल्प हेतु मल्टीनेशनल टाई-अप पर जोर दिया।उद्योग मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल ने उद्योग विभाग के सभागार कक्ष में बुधबार को हस्तकरघा एवं रेशम उद्योग, खादी ग्रामोद्योग तथा उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान से संबंधित प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की।

- Advertisement -

इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन,वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों,मानव संसाधन की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभाग के सचिव कुंदन कुमार,एम०एस०एम०ई० निदेशक अमन समीर, हस्तकरघा एवं रेशम निदेशक विद्या नन्द सिंह,उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित विभाग के अन्य अदिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।समीक्षा के दौरान उद्योग मंत्री श्रीजायसवाल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध शीघ्र अधियाचना भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए,ताकि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रही प्रशासनिक बाधाओं को दूर किया जा सके।

उद्योग मंत्री श्रीजायसवाल ने कहा कि विभागीय कार्यों को लक्ष्य-उन्मुख करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन खादी मॉल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री महोदय ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए,ताकि मॉल खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रचार-प्रसार का प्रभावी केंद्र बन सके और साथ ही बिहार एम्पोरियम के आधुनिकीकरण एवं उसके स्वरूप में सुधार पर भी विशेष जोर दिया,ताकि राज्य के उत्पादों को बेहतर ब्रांडिंग और विपणन मंच उपलब्ध कराया जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान उद्योग मंत्री मंत्री श्रीजायसवाल ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अन्य राज्यों में संचालित सफल हस्तकरघा,रेशम एवं हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्रों का भ्रमण करें तथा बहां की बेहतर कार्यप्रणालियों, प्रशिक्षण मॉडल और नवाचारों से प्रेरणा लेकर उन्हें बिहार में लागू करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

- Advertisement -

उद्योग मंत्री श्रीजायसवाल ने कहा कि अंतरराज्यीय अनुभव साझा करने से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और राज्य के बुनकरों व कारीगरों को आधुनिक तकनीक एवं बाजारोन्मुख कौशल से जोड़ा जा सकेगा। उद्योग मंत्री श्रीजायसवाल ने कहा कि हस्तशिल्प के प्रचार-प्रसार के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ संभावनाओं पर गंभीरता से कार्य किया जाए, जिससे राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जा सके।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हमारा स्पष्ट संकल्प है कि बिहार के पारंपरिक उद्योगों, हस्तशिल्प और सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यमों (MSME) को आधुनिक तकनीक, बेहतर विपणन एवं सशक्त नीतिगत समर्थन के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार को औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर सशक्त बनाया जा रहा है। अंत में उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को जिलावार प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

TAGGED: dilip jaiswal news, news, patna news, updates, उद्योग मंत्री, दिलीप कुमार जायसवाल, पटना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किसान, फ्री बिजली, माई—बहिन, 30 हजार, तेजस्वी यादव, ऐलान
घबराने की बात नहीं, नतीजों का इंतजार करें, तेजस्वी ने ’41’ से बढ़ाई हलचल
राजपाट बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मतदान, तेजस्वी, चैंबर, जीतन मांझी, समधन, ज्योती मांझी, बहू, दीपा मांझी, अनंत सिंह, ऐलान, रास, चुनाव, अजब-गजब
सियासी अजब-गजब! तेजस्वी के चैंबर से निकली मांझी की समधन और बहू,  अनंत सिंह का ‘आखिरी’ ऐलान
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
पथ दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक जख्मी, रेफर
बिहारी समाज
अनैतिक ढंग से खुद ही कर ली जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य के रूप में ताजपोशी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किसान, फ्री बिजली, माई—बहिन, 30 हजार, तेजस्वी यादव, ऐलान
घबराने की बात नहीं, नतीजों का इंतजार करें, तेजस्वी ने ’41’ से बढ़ाई हलचल
राजपाट बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मतदान, तेजस्वी, चैंबर, जीतन मांझी, समधन, ज्योती मांझी, बहू, दीपा मांझी, अनंत सिंह, ऐलान, रास, चुनाव, अजब-गजब
सियासी अजब-गजब! तेजस्वी के चैंबर से निकली मांझी की समधन और बहू,  अनंत सिंह का ‘आखिरी’ ऐलान
देश-विदेश चुनाव राजनीति राजपाट
पथ दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक जख्मी, रेफर
बिहारी समाज
अनैतिक ढंग से खुद ही कर ली जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य के रूप में ताजपोशी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
किसान, फ्री बिजली, माई—बहिन, 30 हजार, तेजस्वी यादव, ऐलान
राजपाट

घबराने की बात नहीं, नतीजों का इंतजार करें, तेजस्वी ने ’41’ से बढ़ाई हलचल

पटना : बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए सोमवार को…

By Swatva

पथ दुर्घटना में मोबाइल दुकान संचालक जख्मी, रेफर

नवादा : स्टेट हाइवे 70 मुख्य मार्ग में परनाडाबर मोड के समीप…

By Swatva

अनैतिक ढंग से खुद ही कर ली जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य के रूप में ताजपोशी

-लंबित परिणाम के बावजूद खुद की ताजपोशी आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी : दीपक…

By Swatva
NITISH CABINET MEETING
बिहारी समाज

सीएम की ‘समृद्धि यात्रा’ का चौथा चरण कल से, 4 दिनों में 8 जिलों का तूफानी दौरा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के चौथे…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?