पटना : बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों का खौफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। ताजा मामला पटना के मसौढ़ी से हैं। जहाँ, बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक निजी जीविका समूह के कलेक्शन एजेंट को गोली मार उसके पास से पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। घटना में कलेक्शन एजेंट घायल होकर वहीँ, जमीन पर गिर गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मसौढ़ी के भगवानगंज थाना क्षेत्र की है।
गोली मारकर फरार हो गया
जानकारी के अनुसार, जीविका समूह का कलेक्शन एजेंट अक्षय कुमार कलेक्शन के लिए मसौढ़ी के भगवानगंज जा रहा था। इसी दौरान भगवानगंज थाना क्षेत्र के नदौना गांव के पास अपराधी ब्लू रंग की अपाचे बाइक आया और अक्षय को रोकने का इशारा किया। उसके बाद अपराधियों ने उसके ऊपर पिस्टल तानकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। अक्षय ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके पैर में गोली मार दी। और फरार हो गया।
कलेक्शन 1 लाख रुपया था
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अक्षय को मसौढ़ी के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अक्षय ने पुलिस को बताया कि बैग में आज का कलेक्शन किया हुआ करीब एक लाख रुपए थे जो अपराधी लूट कर अपने साथ ले गए। दिनदहाड़े लूटपाट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर के छानबीन की जा रही है।