By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पटना के पीरबहोर में दंपती पर चाकू से हमला, घर में घुसकर पति का गला काट डाला…पत्नी गंभीर

Amit Dubey
Last updated: May 2, 2026 1:33 pm
By Amit Dubey 41 Views
Share
4 Min Read
पटना, पति, गला काटा, पीरबहोर, चाकू, पत्नी, गंभीर
SHARE

राजधानी पटना में आज शनिवार की सुबह घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर कर दिये जाने की खबर है, जबकि हमले में उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। वारदात को पटना के पीरबहोर में सुबह—सुबह अंजाम दिया गया। यहां घर में घुसकर अपराधियों ने पति का गला रेत हत्या कर दी और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी ने इस कांड में परिचितों के शामिल होने का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस को दिये बयान में मृतक नवाज आलम की पत्नी नाजिया ने बताया कि अपराधियों ने उसपर भी जानलेवा हमला किया। फिलहाल नाजिया को PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। मृतक नवाज आलम के बारे में पता चला कि वह पटना के एक मॉल में सेल्समैन के रूप में काम करता था। आसपास के लोगों का कहना है कि नवाज के घर से चीखने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा खुला था और बाहर खून फैला हुआ था। अंदर नवाज की लाश पड़ी थी, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन खून से लथपथ हालत में मिलीं। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

घटना पीरबहोर थानाक्षेत्र स्थित लालबाग इलाके की है। जानकारी के अनुसार यहां सरफराज आलम के मकान में 30 वर्षीय नवाज आलम अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। आज सुबह कुछ अपराधियों नवाज आलम के घर में जबरन प्रवेश किया। जब तक नवाज कुछ समझ पाता, तब तक अपराधी उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगे। इस दौरान उसकी पत्नी नाजिया उसे बचाने आई तो उसे भी चाकू घोंप दिया गया। इस घटना में नवाज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी नाजिया परवीन की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाजिया परवीन अपने परिवार के साथ सो रही थीं। उनके पास ही उनके पति भी सोए हुए थे। नाजिया की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि एक युवक चाकू लेकर उनके पति के सीने पर बैठा था और उनका गला काट चुका था। जब वह बचाने गईं तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

इधर, सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर जख्मी महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस फिलहाल हमलावरों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए गली और अशोक राजपथ पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर जांच के बुलाया गया है। एफएसएल की टीम इस समये वहां सबूत इकट्ठा कर रही है। पुलिस का कहना है कि घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला की हालत गंभीर है। परिजनों का कहना है कि नवाज आलम किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर से किसने वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

TAGGED: गंभीर, गला काटा, चाकू, पटना, पति, पत्नी, पीरबहोर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
बिहारी समाज
छोटी सडक बड़ी आवादी बन रही सडक दुर्घटना का सबब
बिहारी समाज
—और हाथियों ने ली फिर एक की जान
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
बिहारी समाज
छोटी सडक बड़ी आवादी बन रही सडक दुर्घटना का सबब
बिहारी समाज
—और हाथियों ने ली फिर एक की जान
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey

न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने काशीचुंआ गांव में छापामारी कर…

By Swatva
बिहारी समाज

छोटी सडक बड़ी आवादी बन रही सडक दुर्घटना का सबब

नवादा : जिले के सिरदला-नरहट का मार्ग अबतक चौड़ी करण नहीं हुई…

By Swatva
बिहारी समाज

—और हाथियों ने ली फिर एक की जान

नवादा : जिले में हाथियों का का कहर जारी है। बिहार-झारखंड सीमा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?